Gurgaon News: एक्साइज इंस्पेक्टर के पति की फैक्ट्री पर रेड, 400 किलो गुटखा बरामद
Gurgaon News: अवैध रूप से गुटखा पान-मसाला हो रहा था तैयार एक्साइज इंस्पेक्टर के पति की फैक्ट्री पर रेड, 400 किलो गुटखा बरामद

Gurgaon News: रेवाड़ी, संवाददाता। सीएम फ्लाइंग ने बुधवार को रामगढ़ रोड स्थित एक फैक्टरी में छापेमारी की। जहां अवैध रूप से पान-मसाला, गुटखा, तंबाकू, सुपारी बनाई जा रही थी। यहां से कुल 400 किलोग्राम माल बरामद किया गया। इस फैक्टरी के मालिक का संबंध एक एक्साइज इंस्पेक्टर के पति से बताया जाता है। कई विभागों की टीम मामले की जांच में जुट गई हैं। छापेमारी सीएम फ्लाइंग ने इंटेलिजेंस की सूचना पर की। टीम के अनुसार यह फैक्ट्री एक्साइज विभाग में कार्यरत एक इंस्पेक्टर के पति की है। इसका पंजीकरण नूहं में हुआ है। लेकिन गलत तरीके से इसे रेवाड़ी में चलाया जा रहा था।
छापेमारी की सूचना मिलते ही एक्साइज इंस्पेक्टर मौके पर पहुंची। लेकिन मीडिया को देखकर वहां से वापिस लौट गई। अधिकारियों ने कहा कि फैक्टरी का लाइसेंस भी मई में समाप्त हो चुका है। खाद्य आपूति विभाग के अधिकारी संदीप चौधरी ने कहा कि फैक्टरी बिना बोर्ड लगाए लगभग दो साल से चल रही थी। इस पूरे क्षेत्र में फैक्टरी निर्माण भी नहीं किया जा सकता है।

