Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsHorrific Road Accident in Gurugram Car and Sports Bike Collide Rider Seriously Injured
जयपुर हाईवे पर बाइक और कार की भिड़ंत

जयपुर हाईवे पर बाइक और कार की भिड़ंत

संक्षेप:

गुरुग्राम। गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रविवार सुबह एंबियंस मॉल के सामने एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां कार और एक स्पोर्ट्स बाइक की जोरदार टक

Dec 15, 2025 11:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम। गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रविवार सुबह एंबियंस मॉल के सामने एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां कार और एक स्पोर्ट्स बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक सवार कई पलटियां खाता हुआ सड़क पर दूर जा गिरा, जबकि उसकी बाइक भी लगभग 50 मीटर तक घिसटती चली गई। यह पूरा हादसा एक अन्य बाइक राइडर के हेलमेट कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसका उपचार चल रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जांच अधिकारी ने बताया हादसा रविवार सुबह हुआ था और घायल युवक दिल्ली के द्वारका का रहने वाला है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार का नंबर ट्रेस कर लिया है और उसके चालक की पहचान भी कर ली गई है। जांच अधिकारी ने कहा कि फिलहाल घायल युवक के बयान दर्ज नहीं हुए हैं, जिसके बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने इस व्यस्त क्षेत्र में हमेशा स्पीड लिमिट का पालन करने की अपील की है, क्योंकि मॉल के पास यातायात का दबाव अधिक रहता है।