होली के लिए दुकानों पर सजने लगे रंग-गुलाल
गुरुग्राम में होली पर्व की तैयारी शुरू हो गई है। सदर बाजार में रंग-गुलाल, पिचकारी और मुखौटे बिकने लगे हैं। इस साल महंगाई के बावजूद बाजार में नए प्रोडक्ट्स की भरमार है। महिलाओं ने चिप्स और पापड़ बनाने में जुट गई हैं। युवाओं में भगवा कुर्तों की खास मांग देखी जा रही है।

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। चार मार्च को होली त्योहार की झलक अब बाजार में भी दिखने लगी है। सदर बाजार में आने लगी होली की रौनक, दुकानों पर रंग-गुलाल दिखने लगे है। रंगों के साथ पिचकारी, गुलाल, मुखौटा के अलावा होली में बिकने वाली सामग्री की दुकानें सजने लगी हैं। ग्राहकों की पसंद के अनुसार दुकानदार भी हर रंग और डिजाइन के कपड़ों का स्टॉक करना शुरू कर दिए हैं। होली पर्व को लेकर व्यापारी पहले से ही तैयार है। रोशनी वाले मुखौटे और कार्टून पिचकारियां: इस साल होली पर रंगों के बाजार में महंगाई दिखाई दे रही है। रंग-गुलाल और पिचकारियों की कीमत पिछले वर्ष की तरह ही हैं।
उम्मीद है कि इस बार होली का बाजार अच्छा रहेगा। रंग और पिचकारी की कीमत में खास बढ़ोतरी हुई है। होली के बाजार में इस बार पारंपरिक गुलाल और रंगों के अलावा नए तरह के प्रोडक्ट भी देखने को मिल रहे हैं। डरावने भूत-प्रेत और कार्टून कैरेक्टर के मुखौटे बच्चों और युवाओं के लिए आए हैं। इनमें कुछ मुखौटे ऐसे भी हैं, जिनमें एलईडी लाइट लगी होती है, जो अलग-अलग रंगों में चमकती है। इनकी कीमत 150 से 1500 रुपये तक है। इसके अलावा त्रिशूल, असॉल्ट मशीन, रोमन भीम और कार्टून डिजाइनों में पिचकारियां उपलब्ध हैं। बाजार में फैशनेबल कुर्तों और टी-शर्ट: शहर के सदर बाजार से लेकर सेक्टरों के बाजारों में होली के लिए विशेष कपड़े आ गए है। बाजारों में रंगीन कपड़ों की दुकानों पर खरीदारी करते देखे जा रही है। दुकानदारों के मुताबिक इस बार युवाओं में भगवा और सफेद कुर्तों की खास मांग है। पुरुषों के लिए सूती कुर्ते, बरमूडा और गमछे बिक रहे हैं, जिनकी कीमत 200 से 600 रुपये तक है। लड़कों और लड़कियों के लिए बुरा न मानो होली है, होली वाली सेल्फी और होली है जैसे स्लोगन वाली टी-शर्ट भी दुकानों पर दिखाई देने लगी है। पापड़, चिप्स बनाने में जुटी महिलाएं: होली पर्व को खास बनाने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं ने तैयारियां तेज कर दी है। महिलाएं आलू के चिप्स, पापड़ तैयारी कर रही है। ताकि इस बार होली के पर्व का खास बनाया जा सके। कपड़ा व्यापारी भी इस बदलते ट्रेंड से खुश नजर आ रहे हैं। व्यवसायी मनोज कुमार का कहना है कि इस बार होली पर भगवा रंग का क्रेज ज्यादा दिख रहा है। पहले सफेद कुर्तों की ज्यादा मांग रहती थी, लेकिन इस बार करीब 50 फीसदी ग्राहक भगवा कुर्ते खरीद रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


