Gurgaon News: रिहायशी परियोजना में नई बुकिंग पर रोक

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

Gurgaon News: गुरुग्राम। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने सेक्टर-58 की एक रिहायशी परियोजना में नए फ्लैट के आवंटन और बुकिंग पर रोक लगा दी है। यह रोक तब तक जारी रहे

Gurgaon News: रिहायशी परियोजना में नई बुकिंग पर रोक

Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने सेक्टर-58 की एक रिहायशी परियोजना में नए फ्लैट के आवंटन और बुकिंग पर रोक लगा दी है। यह रोक तब तक जारी रहेगी, जब तक नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की तरफ से इस परियोजना के लाइसेंस की वैधता को चुनौती देने वाली शिकायत पर फैसला नहीं सुनाया जाता है। याचिकाकर्ता ने पिछले साल 12 मई को इस परियोजना के लाइसेंस के हस्तांतरण को लेकर नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की तरफ से जारी आदेश को चुनौती दी थी। उसने मांग की थी कि इस बिक्री विलेख को निरस्त किया जाए। आरोप लगाया था कि 14.816 एकड़ की इस परियोजना का लाइसेंस नियमों के खिलाफ जाकर दिया है।

बताया जा रहा है कि इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 10 हजार करोड़ है। अब तक 350 फ्लैट का आवंटन हो चुका है। खरीदारों से 750 करोड़ रुपये प्राप्त किए जा चुके हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।