Gurgaon News: रिहायशी सोसाइटियों के निवासी जलभराव से जूझे

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

Gurgaon News: गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक हुई बारिश से मिलेनियम सिटी की कई सोसाइटी के निवासियों ने जलभराव की समस्या का सामना किया।

Gurgaon News: रिहायशी सोसाइटियों के निवासी जलभराव से जूझे

Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक हुई बारिश से मिलेनियम सिटी की कई सोसाइटी के निवासियों ने जलभराव की समस्या का सामना किया। बारिश के बाद सेक्टर-70ए स्थित बीपीटीपी एस्टेयर गार्डन सोसाइटी में बुरे हालात हो गए। बी ब्लॉक के कई मकानों के बेसमेंट में जलभराव की स्थिति बन गई। कुछ मकानों के बेसमेंट में तो बिजली के बटन बॉक्स से पानी निकलना शुरू हो गया, जिसकी वजह से बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहा। बीपीटीपी एस्टेयर गार्डन आरडब्ल्यूए के पूर्व प्रधान निहार रंजन ने बताया कि बी ब्लॉक के कई मकानों के बेसमेंट में पानी भर गया। दिनभर लोग पानी को निकालते रहे। पानी भरने से कुछ लोगों का बेसमेंट में रखा सामान खराब हो गया। उनके मुताबिक उनकी सोसाइटी की अंदरुनी सड़क पर भी करीब आधे से एक फीट तक पानी भर गया। इस वजह से लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। उन्हें पानी के अंदर से होकर जाना पड़ा। सेक्टर-70 स्थित ट्यूलिप ऑरेंज से अरविंद शर्मा ने बताया कि बारिश के बाद मुख्य सड़क की सर्विस रोड पर तो पानी था, लेकिन उनकी सोसाइटी के अंदर भी आधे फीट तक पानी भर गया।

जलभराव की स्थिति

सेक्टर-37डी स्थित सिग्नेचर मिलेनिया एक सोसाइटी के बाहर पार्किंग की जगह पर आधे से एक फीट तक पानी भर गया। ऐसे में लोग गाड़ियों तक नहीं पहुंच पाए। सोसाइटी के अंदर भी पानी था। यह सोसाइटी बादशाहपुर नाले से बिल्कुल सटकर विकसित की गई है।

संभावित खतरें

सेक्टर-84 स्थित अंतरिक्ष हाइट्स सोसाइटी निवासी उमेद सिंह ने बताया कि उनकी सोसाइटी के बाहर पानी भर गया। सड़क धंस गई, जिसमें एक ट्रक फंस गया। इस सोसाइटी की फ्लैट बायर्स एसोसिएशन के प्रधान कमांडर योगेश चौहान ने बताया कि बरसाती पानी की निकासी की घटिया व्यवस्था के चलते बाहरी सड़क पर भारी जलभराव होता है। यूरो इंटरनैशनल स्कूल के सामने भी रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। ऐसे में स्कूली बच्चों को बेहद दिक्कत होती है। रेन वॉटर हार्वेस्टिंग भी काम नहीं कर रहे हैं।

दूसरे सेक्टरों की स्थिति

सेक्टर-84 स्थित स्पेज प्रिवी सोसाइटी से विक्रम वर्मा ने बताया कि उनकी सोसाइटी के बेसमेंट में पानी भर गया था। इसे रखरखाव एजेंसी ने निकाल दिया है। सोसाइटी के बाहर पानी निकासी की कोई सुविधा नहीं है।

सेक्टर-111 स्थित लोट्स वैली सोसाइटी के निवासी अर्चित मिश्रा ने बताया कि बारिश का फायदा रखरखाव एजेंसी ने उठाया। सीवर शोधन संयंत्र का पानी बाहर सड़क पर फैंक दिया, जिससे वातावरण प्रदूषित हो गया। सेक्टर-77 स्थित विंटर हिल्स सोसाइटी निवासी जसप्रीत सिंह ने बताया कि बारिश से उनकी सोसाइटी के बेसमेंट में थोड़ा पानी भर गया था।

सेक्टर-86 स्थित पिरामिड होम्स सोसाइटी के निवासी विजय सिंह ने बताया कि एफ और जी ब्लॉक में पानी भरने से कीचड़ बन गया। इससे फिसलने का खतरा बना हुआ है। इसकी सफाई करवाने का आग्रह रखरखाव एजेंसी से किया है। लोगों को कारों तक पहुंचने में असुविधा हो रही है।

सेक्टर-84 के पी ब्लॉक में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पिट नहीं बने हैं। पी ब्लॉक आरडब्ल्यूए के प्रधान विपिन चौहन ने बताया कि घरों के बाहर एक फीट तक पानी खड़ा है। लोग घरों में कैद हो गए हैं।

सेक्टर-71 स्थित सीएचडी एवेन्यू सोसाइटी के निवासी राजन छिब्बर के मुताबिक बारिश का पानी टावर नंबर 10 की बेसमेंट में घुस गया। इस वजह से लोगों को कारों तक पहुंचने में दिक्कत आई।

पानी की मोटर डूबी

सेक्टर-45 स्थित ग्रीनवुड सिटी के ए, बी और सी ब्लॉक के बूस्टिंग स्टेशन के पानी की मोटर बारिश में डूब गई। कॉलोनी में करीब एक फीट तक पानी भर गया था। यह जानकारी सी ब्लॉक आरडब्ल्यूए प्रधान विनिता खोसला ने दी। उन्होंने बताया कि एक बार पहले भी पानी की मोटर डूब गई थी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गुरुग्राम में बारिश के बाद कौन सी सोसाइटियों में जलभराव हुआ?
गुरुग्राम में बीपीटीपी एस्टेयर गार्डन, सिग्नेचर मिलेनिया, अंतरिक्ष हाइट्स, स्पेज प्रिवी, लोट्स वैली और पिरामिड होम्स जैसी सोसाइटियों में जलभराव हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगुड़गांवGurgaon News: रिहायशी सोसाइटियों के निवासी जलभराव से जूझे