सोहना नागरिक अस्पताल का होगा कायाकल्प, 50 बेड का नया भवन

Jan 21, 2026 04:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

सीएमओ डॉ. लोकवीर ने सोहना नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए बड़े ऐलान किए। नए 50 बिस्तरों वाले भवन का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। शिविर में महिलाओं की भागीदारी और स्वास्थ्य सुधार पर जोर दिया गया। सीएमओ ने सर्दियों में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी।

सोहना नागरिक अस्पताल का होगा कायाकल्प, 50 बेड का नया भवन

- सीएमओ डॉ. लोकवीर ने दी सौगात, विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी होगी दूर, रेफर होने वाले मरीजों की संख्या में आएगी कमी सोहना, संवाददाता। स्थानीय नागरिक अस्पताल में बुधवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर मील का पत्थर साबित हुआ। शिविर में पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकवीर ने सोहना अस्पताल के बुनियादी ढांचे को सुधारने और डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए कई बड़े ऐलान किए। सीएमओ ने स्थानीय नागरिकों को आश्वस्त किया कि सोहना अस्पताल में लंबे समय से चली आ रही विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को जल्द ही स्थायी रूप से दूर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में जल्द ही 50 बिस्तरों वाले नए भवन का निर्माण शुरू होगा। नए शवगृह कक्ष के निर्माण पर आज ही आधिकारिक फैसला लिया जाएगा। स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञों की नियुक्ति होने से मरीजों को गुरुग्राम रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मेगा शिविर में महिलाओं का उत्साह गुरुग्राम से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों (हड्डी, चर्म, मनोरोग आदि) की टीम ने करीब 600 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। विशेष बात यह रही कि शिविर में 50 से 60 प्रतिशत महिलाएं पहुंचीं, जिन्हें आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रेरित किया था। शिविर केवल जांच तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जीवनशैली सुधारने पर भी जोर दिया गया। इसमें आयुष वाटिका में योग कराकर निरोग रहने के टिप्स दिए। मोटा अनाज के फायदों के बारे में जानकारी दी और शुद्ध खानपान की सलाह दी। मानसिक शांति और साधना के जरिए स्वास्थ्य सुधारने का ज्ञान दिया। जाती हुई सर्दी से सावधान रहने की अपील सीएमओ डॉ. लोकवीर ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करते हुए कहा कि सर्दी के मौसम की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि सर्दी आते और जाते समय बीमारियां मुफ्त में बांटती है, इसलिए इस मौसम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए डॉ. रणविजय और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।