Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsHealth Check Camp in Gurugram Rotary Club and HCW Foundation Serve 200 People
शिविर में डीसी समेत 200 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई

शिविर में डीसी समेत 200 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई

संक्षेप:

-रोटरी क्लब ऑफ ने सिविल लाइंस के कामकाजी महिला आवास में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गुरुग्राम, कार्यालय संवादददाता। सिविल लाइन स्थित रेडक्रॉस के कामकाज

Jan 03, 2026 05:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम, कार्यालय संवादददाता। सिविल लाइन स्थित रेडक्रॉस के कामकाजी महिला आवास पर शनिवार को रोटरी क्लब ऑफ और एचसीडब्ल्यू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसमें करीब 200 लोगों की जांच की गई। मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपायुक्त अजय कुमार ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने मौके पर स्वास्थ्य जांच करवाई। इसमें हरियाणा महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष व रोटरी क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट सुमन दहिया, रोटरी प्रेसीडेंट रिचा अरोड़ा, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विकास कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों ने रिब्बन काटकर शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर में महिला हॉस्टल की सभी कामकाजी महिलाओं, सभी सफाई कर्मचारी, घरों में काम करने वाले श्रमिकों ने भी अपनी जांच कराई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कैंप में करीब 200 लोगों की जांच की गई। उपायुक्त ने कहा कि समाज में हर किसी व्यक्ति को उचित चिकित्सा सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है। समाज सेवा में लगे लोगों का भी यह कर्तव्य है कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को दिलाने में अपनी भूमिका निभाएं। कामकाजी महिला आवास में यह हेल्थ चेकअप कैंप का शिविर यहां रहने वाली महिलाओं के साथ आसपास के क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं के लिए लाभकारी रहा। भविष्य में भी इस तरह के नेक कार्य किए जाते रहें। कामकाजी महिलाओं को सहूलियत वार्डन कविता सरकार ने कहा कि कामकाजी महिला आवास में रहने वाली महिलाएं हों या क्षेत्र में आसपास रहने वाले श्रमिक, सभी को इस शिविर में अपनी जांच कराने की सहूलियत दी गई। स्वास्थ्य जांच शिविर में एचसी डब्ल्यू फाउंडेशन से डॉक्टर हनीश की टीम जनरल, फिजियोथैरेपी, बीपी शुगर आदि, सेंटर फॉर साइट की टीम द्वारा आंखों का, क्लोव डेंटल द्वारा दांतों की जांच द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला प्रशिक्षण अधिकारी जतिन कौशिक, आकांक्षा, दृश्या सैनी, सरोज, ऊषा आदि का सहयोग मिला।