Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsHaryana Women s Commission Chairperson Inspects One Stop Center Women s Hostel and Old Age Home in Gurugram
महिला हॉस्टल में व्यवस्थाएं बेहतर होंगी

महिला हॉस्टल में व्यवस्थाएं बेहतर होंगी

संक्षेप:

गुरुग्राम में हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने वन स्टॉप सेंटर, महिला हॉस्टल और ओल्ड एज होम का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने प्री-मैरिटल कम्यूनिकेशन सैल स्थापित करने की जानकारी दी, जिससे युवाओं को वैवाहिक संबंधों की सही समझ विकसित करने में मदद मिलेगी।

Jan 09, 2026 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित वन स्टॉप सेंटर, महिला हॉस्टल और ओल्ड एज होम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई करना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घरेलू हिंसा, वैवाहिक विवाद और उत्पीड़न से संबंधित मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रेणु भाटिया ने बताया कि युवा पीढ़ी में वैवाहिक रिश्तों की सही समझ विकसित करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में प्री-मैरिटल कम्यूनिकेशन सैल स्थापित किए जा रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गुरुग्राम और फरीदाबाद में ये केंद्र पहले ही शुरू किए जा चुके हैं, जहां विवाह से पूर्व युवक-युवतियों एवं उनके परिजनों को वैवाहिक जीवन की पारंपरिक गरिमा, आपसी सम्मान, संवाद और पवित्र रिश्तों को निभाने के विषय में विस्तार से मार्गदर्शन दिया जा रहा है। चेयरपर्सन ने वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निरीक्षण किया। इस दौरान हॉस्टल की वार्डन कविता सरकार भी उपस्थित रहीं। कविता सरकार ने हॉस्टल की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था तथा महिलाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हॉस्टल में रह रही महिलाओं की सुरक्षा, स्वच्छ वातावरण और समय पर भोजन की व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। रेणु भाटिया ने हॉस्टल में रह रही महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। आवश्यक सुधारों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। रेणु भाटिया ने ओल्ड एज होम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से संवाद किया। उनकी दैनिक सुविधाओं, स्वास्थ्य, भोजन, साफ-सफाई तथा सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी समस्याओं और सुझावों से भी उन्हें अवगत कराया, जिन्हें उन्होंने गंभीरता से सुना। रेणु भाटिया ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओल्ड एज होम में रहने वाले बुजुर्गों को सम्मानजनक, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।