
महिलाएं राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित होंगी
-आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर -अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित की जाएंगी गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग
गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। डीसी अजय कुमार ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाएं राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए 26 दिसंबर तक आवेदन कर सकती हैं। डीसी ने बताया कि इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए एक लाख 50 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए 51 हजार व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को विभिन्न आठ श्रेणियां में 21-21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसमें पहली श्रेणी में एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू तथा नर्स शामिल है। दूसरी श्रेणी में महिला खिलाड़ी, तीसरी श्रेणी में साक्षर महिला समूह सदस्य, चौथी श्रेणी में राजकीय कर्मचारी, पांचवीं श्रेणी में सामाजिक कार्यकर्ता, छठी श्रेणी में महिला उद्यमी, सातवीं श्रेणी में स्त्री शक्ति पुरस्कार तथा आठवीं श्रेणी में आंगनबाड़ी कर्मी शामिल हैं। इन श्रेणियां में 21-21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान होगा। किसी भी विभाग की महिला अपने विभागाध्यक्ष के माध्यम से भी आवेदन कर सकती हैं। इस बारे में अन्य किसी जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस को महिला एवं बाल विकास कार्यालय में संपर्क कर सकती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




