Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsHaryana Teachers Union Plans Statewide Protest Over Education Issues
शिक्षक संघ शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करेगा

शिक्षक संघ शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करेगा

संक्षेप: गुरुग्राम में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। संघ ने असंतोष जताते हुए 8 नवंबर को पानीपत में शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। संघ का कहना है कि नए विद्यालय नहीं खोले जा रहे हैं और बच्चों को किताबें नहीं मिल रही हैं।

Tue, 4 Nov 2025 11:23 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के शिष्टमंडल ने मंगलवार को शिक्षा विभाग के एसीएस विनीत गर्ग, सेकेंडरी निदेशक जितेन्द्र कुमार, मौलिक शिक्षा निदेशक विवेक अग्रवाल समेत विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। संघ के राज्य सचिव सत्यनारायण यादव ने बताया कि बैठक में अधिकतर मुद्दों पर असहमत रही। संघ ने फैसला किया कि आठ नवंबर को शिक्षा मंत्री के आवास पानीपत में प्रदर्शन किया जाएगा। राज्य सचिव ने कहा कि विभाग शहरों की बढ़ती आबादी के बावजूद नए विद्यालय नहीं खोल रहा है। पिछले 40 वर्षों में केवल नाम बदले गए हैं, स्कूल नहीं खुले। बच्चों को किताबें देने के सरकारी दावे खोखले हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

छट्ठी कक्षा के आधे छात्रों के पास अभी तक किताबें नहीं पहुंची हैं। अधिकारी द्वारा कहना कि बच्चों की बात मत करें, शिक्षक की करें। यह विभागीय दृष्टिकोण संघ को अस्वीकार्य है। अध्यापक संघ के लिए बच्चे और विद्यालय सर्वोपरि हैं। स्कूलों को सफाई कर्मचारी देने की मांग पर 11 वर्षों से एफडी से अप्रूवल का वही रटा-रटाया जवाब दिया जा रहा है। तबादलों को लेकर संघ के सुझावों को अनसुना कर अधिकारियों ने फिर वही औपचारिक जवाब दिया कि 8-10 दिन में पॉलिसी देंगे। 105 दिन की ट्रांसफर प्रक्रिया जल्दी शुरू करें। उन्होंने कहा कि लगातार वादाखिलाफी, अस्थायी आश्वासनों और शिक्षकों के साथ अपमानजनक रवैये के विरोध में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने निर्णय लिया है कि 8 नवंबर को पानीपत स्थित शिक्षामंत्री के कैंप कार्यालय पर राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा।