Gurgaon News: राज्य स्तरीय स्कूली खेलों का आगाज, पहले दिन क्रिकेट के पहले राउंड के मुकाबले शुरू

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

Gurgaon News: हरियाणा राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज 8 से 10 सितंबर को सेक्टर-38 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में क्रिकेट और सेक्टर-57 राइडर अकादमी में लॉन टेनिस के मुकाबलों के साथ हुआ। 500 से अधिक स्कूली खिलाड़ी विभिन्न जिलों से भाग ले रहे हैं। खिलाड़ियों के ठहरने के लिए स्कूलों में व्यवस्था की गई है।

Gurgaon News: राज्य स्तरीय स्कूली खेलों का आगाज, पहले दिन क्रिकेट के पहले राउंड के मुकाबले शुरू

Gurgaon News: 8 से 10 सितंबर तक होंगे मुकाबले, सेक्टर-38 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में क्रिकेट और सेक्टर-57 राइडर अकादमी में लॉन टेनिस के मैच - अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, अलग-अलग जिलों से पहुंचेंगी स्कूलों की टीमें

खिलाड़ियों के ठहरने के लिए व्यवस्था

- क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए इस्लामपुर और लॉन टेनिस खिलाड़ियों के लिए ग्वाल पहाड़ी के सरकारी स्कूल में ठहरने की व्यवस्था

प्रतियोगिता का शुभारंभ

गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले में 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार से आगाज हुआ। सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में क्रिकेट और लॉन टेनिस की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ उप जिला शिक्षा अधिकारी गीता आर्य ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 500 से अधिक स्कूली खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। क्रिकेट के मुकाबले आठ से 10 सितंबर तक ताऊ देवी लाल स्टेडियम में, जबकि लॉन टेनिस के मुकाबले सेक्टर-57 स्थित राइडर अकादमी में आयोजित किए जाएंगे।

विशिष्ट अतिथियों का स्वागत

उद्घाटन अवसर पर जीएमडीए से वेद प्रकाश सहरावत, व समाजसेवी रवि बंसल विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रिंसिपल संगीता के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। वहीं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैकबपुरा की छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति दी। प्रिंसिपल नवीन खन्ना, लखपत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

क्रिकेट मुकाबले की जानकारी

पहले दिन क्रिकेट में अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबलों के पहले राउंड की शुरुआत हुई। तैयार किए गए ड्रॉ के अनुसार अंडर-19 वर्ग में फतेहाबाद और अंबाला को शुरुआती चरण में बाई मिली है, जबकि यमुनानगर-कर्नाल, हिसार-पंचकूला, कुरुक्षेत्र सहित अन्य टीमों के बीच पहले चरण के मुकाबले रखे गए हैं। आगे के मुकाबलों के लिए विजेता टीमें अगले राउंड में पहुंचेंगी। ड्रॉ में भिवानी-रेवाड़ी, मेवात-रोहतक, सी. दादरी-सोनीपत, सिरसा-हांसी, महेंद्रगढ़-जींद, कैथल-जिंद तथा फरीदाबाद-गुरुग्राम समेत विभिन्न जिलों की टीमें भी अलग-अलग स्थानों पर रखी गई हैं। अंडर-14 वर्ग के ड्रॉ में रोहतक और यमुनानगर को शुरुआती बाई मिली है। वहीं दादरी-अंबाला, कुरुक्षेत्र-सिरसा, भिवानी-सोनीपत, पंचकूला-रेवाड़ी, झज्जर-फरीदाबाद, कैथल-रेवाड़ी, हिसार-मेवात, महेंद्रगढ़-जिंद और करनाल-फतेहाबाद जैसे मुकाबले ड्रॉ में शामिल हैं।

खेल भावना की शपथ

प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों के रहने की भी व्यवस्था की गई है। क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए राजकीय विद्यालय इस्लामपुर में तथा लॉन टेनिस खिलाड़ियों के लिए ग्वाल पहाड़ी स्थित सरकारी स्कूल में ठहरने की व्यवस्था की गई है। उद्घाटन समारोह के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ भी दिलाई गई। गुरुग्राम के क्रिकेट खिलाड़ी ने सभी प्रतिभागियों को निष्पक्षता, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की शपथ दिलाई। आठ सितंबर से शुरू हुई प्रतियोगिता के मुकाबले 10 सितंबर तक चलेंगे, जिसके बाद विभिन्न आयु वर्गों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमें और खिलाड़ी आगे के स्तर के लिए अपना स्थान बनाएंगे।

सामान्य प्रश्न

✦प्रतियोगिता कब से कब तक चलेगी?−
प्रतियोगिता 8 से 10 सितंबर तक चलेगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगुड़गांवGurgaon News: राज्य स्तरीय स्कूली खेलों का आगाज, पहले दिन क्रिकेट के पहले राउंड के मुकाबले शुरू