Haryana Sanitation Workers Commission Aims to Address Employee Issues सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा - कृष्ण कुमार, Gurgaon Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsHaryana Sanitation Workers Commission Aims to Address Employee Issues

सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा - कृष्ण कुमार

हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष इंजीनियर कृष्ण कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री और नगर निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत कर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। आयोग...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवMon, 23 Dec 2024 09:27 PM
share Share
Follow Us on
सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा - कृष्ण कुमार

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष इंजीनियर कृष्ण कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और नगर निकाय विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर सफाई कर्मचारी संगठनों की ओर से दिए गए सुझावों को लागू करने का प्रयास किया जाएगा। सफाई कर्मियों के प्रति राज्य सरकार का सकारात्मक रूख है और इसी उद्देश्य से उनकी भलाई के लिए यह कमीशन बनाया गया है। चेयरमैन कृष्ण कुमार सोमवार को विश्राम गृह के सभागार में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि आयोग की ओर से सफाई कर्मचारियों के पंजीकृत संगठनों का एक डाटाबेस तैयार किया जाएगा। जिससे कि रजिस्टर्ड संगठनों के साथ ही आयोग की बात हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सफाई कर्मचारी आयोग पंजीकृत संगठनों की ओर से दी गई मांगों पर ही गंभीरता से विचार करेगा। जिससे कि सही मायने में सफाई कर्मचारियों को सरकार से सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि आयोग की पहल पर प्रदेश में यूनिवर्सिटी, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, पंचायत विभाग आदि में काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल कर उनके मसलों का सुलझा लिया गया है। अब केवल शहरी निकाय विभाग है, जिसके कुछ मामले बचे हुए हैं। इनका भी सरकार व अधिकारियों से मिलकर जल्दी समाधान करवा दिया जाएगा।

- सफाई व्यवस्था में नहीं हो रहा सुधार

बैठक में गुरुग्राम व मानेसर नगर निगम के सफाई कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने बताया कि दोनों निगमों जरूरत से बहुत कम सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं, जिस कारण सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। रोजगार नहीं मिलने के कारण ठेके से हटाए गए सफाई कर्मचारी भी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि जिन एजेंसिंयो ने सफाई का पहले ठेका लिया था, उन्होंने भी कर्मचारियों के बकाया वेतन का अभी तक भुगतान नहीं किया। इसी प्रकर सफाई कर्मियों के लिए एक सुदृढ़ बीमा पॉलिसी होनी चाहिए। चेयरमैन कृष्ण कुमार ने कहा कि इन मांगों पर विन्रमतापूर्वक विचार किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।