Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsHaryana Roadways Faces Passenger Chaos Due to Malfunctioning Mobile App Ahead of Diwali
ऑनलाइन मोबाइल ऐप ठप, यात्री बस स्टैंड पर परेशान

ऑनलाइन मोबाइल ऐप ठप, यात्री बस स्टैंड पर परेशान

संक्षेप: - यात्रियों को ऑनलाइन जानकारी नहीं मिलने से बस अड्डों पर लग रही लंबी कतारें, कल से अतिरिक्त बसें चलेंगी ऑनलाइन मोबाइल ऐप ठप, यात्री स्टैंड पर परेशान

Wed, 15 Oct 2025 06:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। दीपावली के त्योहार से ठीक पहले हरियाणा रोडवेज की बसों में यात्रियों की भारी भीड़ शुरू हो गई है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू किया गया रोडवेज का ऑनलाइन मोबाइल ऐप ठीक से काम नहीं कर रहा है, जिसके कारण यात्रियों को बसों की समय-सारणी और उपलब्धता की जानकारी ऑनलाइन नहीं मिल पा रही है। बता दें कि परिवहन मंत्री अनिल विज ने 15 अगस्त को हरियाणा रोडवेज बसों की ऑनलाइन ट्रैकिंग और ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए मोबाइल ऐप लांच किया था। मोबाइल ऐप लॉंच होने के बाद से ही सहीं से काम नहीं कर रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मोबाइल ऐप पर ना तो बसों की लाइन लोकेशन की जानकारी यात्रियों को मिल रही है और ना ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग हो रही है। त्योहार की इस सीजन में रोडवेज अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण यात्रियों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे रूटों पर चलने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। क्योंकि भीड़ के कारण उन्हें बसों में सीट नहीं मिल रही है। बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़: ऑनलाइन सुविधा के काम न करने के कारण यात्री घर बैठे जानकारी लेने के बजाय सीधे रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंच रहे हैं, जिससे वहां यात्रियों की भारी भीड़ लग रही है। यात्रियों का कहना है कि रोडवेज की तरफ से दी गई ऑनलाइन सुविधा उन्हें रास नहीं आ रही है, क्योंकि उन्हें अक्सर गलत या अधूरी जानकारी मिलती है। अतिरिक्त बसें कल से होंगी शुरू: बसों में बढ़ती भीड़ और यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने इस पर काबू पाने का निर्णय लिया है। प्रशासन ने घोषणा की है कि कल (17 अक्तूबर) से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। भीड़ को नियंत्रित करने और त्योहारी सीजन में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए ये अतिरिक्त बसें प्रमुख रूटों पर चलाई जाएंगी। उम्मीद है कि इन अतिरिक्त बसों के संचालन से यात्रियों को कुछ राहत मिलेगी और बस स्टैंड पर भीड़ का दबाव कम होगा। हेल्पलाइन नंबर बंद रोडवेज की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए दो अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इसमें एक नंबर बंद है और दूसरा लगातार व्यस्त बताया जा रहा है। 0124 4912626 व्यस्त रहता है तो वहीं 0124 2320222 नंबर सर्विस से बाहर है। रोडवेज यात्रियों का आरोप है कि रोडवेज की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए ना तो हेल्प लाइन नंबर चल रहे हैं और ना ही ऑनलाइन टिकट और बसों की जानकारी मिल रही है। इस कारण यात्रियों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोनों हेल्पलाइन नंबर चालू हैं। अगर बंद है उसकी खामियों को दूर करवाया जाएगा। मोबाइल ऐप अभी चालू नहीं हुआ है। यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसको लेकर सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। - ऋतु शर्मा, टीएम, रोडवेज डिपो, गुरुग्राम।