
बस डिपो पर प्रदर्शन से यात्री परेशान
गुरुग्राम। हरियाणा रोडवेज के कच्चे कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को गुरुग्राम बस डिपो परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की इस
गुरुग्राम। हरियाणा रोडवेज के कच्चे कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को गुरुग्राम बस डिपो परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की इस हड़ताल और विरोध प्रदर्शन के कारण कई प्रमुख रूट प्रभावित हुए, जिससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के अंत में कर्मचारियों ने प्रशासन को अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रोडवेज कर्मचारी सुनील ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि वे और उनके साथी साल 2016 में कच्चे कर्मचारी के तौर पर नियुक्त हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि 10 साल बीत जाने के बाद भी उनके बैच को पक्का नहीं किया गया है, जबकि सरकार ने 2018 में नियुक्त किए गए कच्चे कर्मचारियों को नियमित कर दिया है।
कर्मचारियों ने इसे भेदभावपूर्ण कार्रवाई बताते हुए तुरंत पक्का करने की मांग की है। वेतन और ओवरटाइम का भुगतान न होने से नाराजगी प्रदर्शनकारियों ने अपनी अन्य समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन समय पर न आने के कारण उन्हें आर्थिक तंगी और घरेलू परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ महीनों से किए गए अतिरिक्त कार्य (ओवरटाइम) का भुगतान भी विभाग द्वारा नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो वे अनिश्चितकालीन प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। नहीं हुई परेशानी गुरुग्राम डिपो के ट्रैफिक प्रबंधक अभिनव ने कर्मचारियों के दावों के विपरीत कहा कि प्रदर्शन को लेकर विभाग ने पहले ही तैयारी कर ली थी। उन्होंने दावा किया कि सभी रूट सामान्य रूप से संचालित किए गए और यात्रियों को किसी प्रकार की बड़ी परेशानी नहीं होने दी गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




