धूल उड़ाने वाले बिल्डरों पर जुर्माना लगाने की तैयारी

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल पर अंकुश लगाने के लिए 200 से अधिक बिल्डर साइटों की निगरानी के लिए विशेष टीमें बनाई हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले बिल्डरों पर जुर्माना लगाया जाएगा और साइटें सील की जाएंगी। अधिकारियों ने औचक निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू की है।

धूल उड़ाने वाले बिल्डरों पर जुर्माना लगाने की तैयारी

गुरुग्राम, कृष्ण कु्मार। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल पर अंकुश लगाने के लिए 200 से अधिक बिल्डर साइटों की कड़ी निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। नियमों की अनदेखी करने वाले बिल्डरों पर जुर्माने के साथ साइट को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमें अब केवल ऑनलाइन डस्ट पोर्टल पर निर्भर रहने के बजाय खुद फील्ड में उतरकर निर्माण स्थलों का औचक निरीक्षण करेंगी। जांच के दौरान मौके पर एंटी-स्मॉग गन की स्थिति, नियमित पानी के छिड़काव और निर्माण सामग्री को ढकने के इंतजामों को परखा जाएगा।

बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक, सेक्टर 80 से 95 और मानेसर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य चल रहे हैं, जहां से धूल उड़ने की सबसे ज्यादा शिकायतें मिल रही हैं। नियमों के तहत 500 वर्ग मीटर या उससे बड़े सभी निर्माण कार्यों पर ग्रीन नेट लगाना, व्हील वॉश सिस्टम और एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल अनिवार्य है। पहली बार लापरवाही मिलने पर नोटिस दिया जाएगा, जबकि दोबारा गलती करने पर निर्माण कार्य बंद करवा दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।