Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsHaryana Police to Launch Comprehensive Inspection Campaign for School Vehicles
स्कूली वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा

स्कूली वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा

संक्षेप: सोहना में हरियाणा पुलिस ने स्कूलों में विद्यार्थियों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच का अभियान शुरू करने की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना है, जिसमें सीसीटीवी, प्राथमिक उपचार किट और वैध ड्राइविंग लाइसेंस की जांच शामिल है। निजी वाहनों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Tue, 4 Nov 2025 11:26 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

सोहना। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर सोहना क्षेत्र में गैर-मान्यता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों में विद्यार्थियों को लाने और ले जाने वाले वाहनों के खिलाफ जल्द ही एक व्यापक जांच अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्कूल संचालक और वाहन चालक विद्यार्थियों के जीवन के साथ किसी तरह की लापरवाही न बरतें। जांच अभियान के दौरान पुलिस मुख्य रूप से वाहन की सुरक्षा और कानूनी मानदंडों पर ध्यान केंद्रित करेगी। इसमें वाहन में सीसीटीवी कैमरा, फर्स्ट-एड बॉक्स (प्राथमिक उपचार किट) और विद्यार्थियों की सहायता के लिए सहयाक कर्मचारी की उपलब्धता अनिवार्य होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्कूल में चलने वाले सभी वाहनों का कॉमर्शियल (वाणिज्यिक) पंजीकृत नंबर होना आवश्यक है। निजी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर शिकंजा कसा जाएगा। चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। साथ ही, चालक का प्रोपर वर्दी में होना भी अनिवार्य है। वाहन में बैठने वाले विद्यार्थियों की संख्या सीमित होनी चाहिए और वाहन की क्षमता (क्षमता) की जांच की जाएगी। निजी वाहनों पर विशेष शिकंजा स्थानीय पुलिस के अनुसार, गैर-सरकारी स्कूलों में लगभग 50 प्रतिशत वाहन निजी नंबर पर पंजीकृत हैं, जिनमें सबसे ज्यादा ईको गाड़ियां शामिल हैं। ऐसे निजी वाहनों के कई चालकों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं होता है। शहर थाना सोहना के प्रभारी रविन्द्र कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि राज्य सरकार के आदेश पर विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा स्कूल वाहनों की जांच के आदेश प्राप्त हो गए हैं। जल्द ही स्कूल वाहनों की जांच का अभियान शुरू किया जाएगा। राज्य सरकार के नियमानुसार स्कूल वाहनों की गहन जांच की जाएगी। यह अभियान सरकारी और गैर-सरकारी, दोनों तरह के स्कूलों के वाहनों पर लागू होगा और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले स्कूल संचालकों और वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।