
बिजली पेंशनरों ने मासिक बैठक में नाराजगी जताई
गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन गुरुग्राम की मासिक बैठक शनिवार को महरौली रोड स्थित बिजली निगम के रेस्ट हाउस में
गुरुग्राम। हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन गुरुग्राम की मासिक बैठक शनिवार को महरौली रोड स्थित बिजली निगम के रेस्ट हाउस में पूर्व कार्यकारी अभियंता बीके रंजन की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पेंशनरो की मांगों का सरकार समाधान नहीं करने पर नाराजगी जताई गइ। बैठक की शुरुआत भक्ति संगीत के साथ योगाभ्यास करवाकर की गई l एसोसिएशन महासचिव बनवारी लाल शर्मा ने कहा कि हरियाणा को बुलंदियों पर ले जाने वाले पेंशनरों की लंबित पड़ी विभिन्न मांगो की तरफ प्रदेश सरकार बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। जिसको लेकर सभी पेंशनरो में बहुत ही भारी आक्रोश व्याप्त है। पेंशनरों की 65,70,75 आयु वर्ग में पांच प्रतिशत पेंशन बढ़ोतरी की मांग भी सरकार पर बेअसर है।

परिवार पेंशनरों को एलटीसी देने के बारे में, तीन साल से कैशलेस की सुविधा नहीं मिली। शर्मा ने सभी पेंशनरो को एलटीसी, मेडिकल बिल्स व इंक्रीमेंट, कोर्ट केसो के फैसले आदि के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया। इस मौके पर एसोसिएशन प्रधान राजन शर्मा, अशोक कुमार कौशिक, वेद राम बसई, जगदीश चंद्र, सुरेंद्र कुमार बवेजा, हरि सिंह पटौदी, बलदेव सिंह, ईश्वर सिंह, साधु राम, हर प्रसाद, श्याम सिंह, जय प्रकाश गौतम (योगाचार्य), रोशन लाल वर्मा, लाजपत राय, अनिल कुमार वर्मा, वीरेंद्र सिंह , हंसराज कुमार, शांति स्वरूप, सतीश खट्टर, तारा चंद, दया किशन कटारिया, राम किशन, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, नरेश चंद्र सूरी, एस के जिंदल, बीके रंजन तथा शादी लाल गुप्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


