शहर के विकास कार्यो की समीक्षा कर पूरा करने के निर्देश

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने जीएमडीए कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक में शहर की आधारभूत संरचना परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इसमें एलिवेटेड कॉरिडोर, सदर्न पेरिफेरल रोड और स्वच्छता एवं जल निकासी योजनाओं पर चर्चा की गई। मंत्री ने यातायात सुगम बनाने के लिए नए फ्लाईओवर और अंडरपास विकसित करने का निर्देश दिया।

शहर के विकास कार्यो की समीक्षा कर पूरा करने के निर्देश

गुरुग्राम, अमर मौर्य। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुवार को जीएमडीए कार्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसमें शहर की प्रमुख आधारभूत संरचना परियोजनाओं जैसे हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की प्रगति, सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) के निर्माण कार्यों, ग्रीन बेल्ट योजना तथा अतिक्रमण हटाने की स्थिति की समीक्षा की गई। आगामी मानसून को देखते हुए स्वच्छता, जल निकासी एवं जलभराव रोकने की तैयारियों, विभिन्न सड़क एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं तथा शहर में पर्याप्त पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए तैयार की गई कार्ययोजना पर भी विस्तृत चर्चा की गई।शहर

में यातायात को सुगम बनाने तथा प्रमुख जंक्शनों पर लगने वाले जाम को कम करने के लिए जीएमडीए क्षेत्र में आठ नए फ्लाईओवर और अंडरपास विकसित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। प्रस्तावित परियोजनाओं में बाबा कमला चौक, दादी सती चौक, गढ़ी चौक, बख्तावर चौक,अंबेडकर चौक पर फ्लाईओवर, बादशाहपुर चौक तथा मिलेनियम सिटी सेंटर पर अंडरपास तथा आरडी सिटी चौक पर फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव है। मंत्री राव नरबीर सिंह ने इन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।