विकास कार्यों के शिलान्यास से बादशाहपुर को नई रफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने टिकली रोड पर विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसमें सीवरेज लाइन, सड़क निर्माण और गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल लगाने जैसे कार्य शामिल हैं। मंत्री ने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया और स्थानीय समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम उठाने का निर्देश दिया।

विकास कार्यों के शिलान्यास से बादशाहपुर को नई रफ्तार

गुरुग्राम, अमर मौर्य। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह रविवार को टिकली रोड स्थित रामतलाब पर विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास किया। इसमें त्यागी मोहल्ला से तहसील तक सीवरेज लाइन डालने व आरएमसी (एम-40) सड़क निर्माण कार्य, नूरपुर मोड़ से अकलीमपुर परिमिट लाइन तक सीवर लाइन व आरएमसी (एम-40) सड़क निर्माण, दरबारीपुर रोड पर नई सीवर लाइन डालने, विभिन्न गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल लगाने तथा सेक्टर-67 स्थित रामगढ़ कम्युनिटी सेंटर के मरम्मत कार्य समेत कई अन्य कार्य शामिल रहे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बादशाहपुर क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है।

जो भी विकास कार्य निर्धारित नियमों के अनुरूप हैं और जिनकी मांग क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को जाम मुक्त बनाने के लिए सड़कों के चौड़ीकरण, बेहतर यातायात प्रबंधन और वैकल्पिक मार्गों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंत्री ने सेक्टर-67 अंसल एसेंसिया और सेक्टर-68 एम3एम मरीना में पहुंचकर स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं। संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में बादशाहपुर क्षेत्र को आधुनिक, सुव्यवस्थित और जाम मुक्त शहरी मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर वार्ड 18 की निगम पार्षद ज्योति सुमित जैलदार, मुकेश यादव जैलदार समेत क्षेत्र के विभिन्न अन्य लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।