Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsHaryana Minister Launches 26 Advanced Road Rollers for Enhanced Road Maintenance
हरियाणा में सड़क ढांचे को मिली नई रफ़्तार,26 अत्याधुनिक रोलर पीडब्ल्यूडी के बेड़े में हुए शामिल

हरियाणा में सड़क ढांचे को मिली नई रफ़्तार,26 अत्याधुनिक रोलर पीडब्ल्यूडी के बेड़े में हुए शामिल

संक्षेप:

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) मंत्री रणबीर गंगवा ने प्रदेश के सड़क रखरखाव और निर्माण

Nov 19, 2025 11:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम। हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) मंत्री रणबीर गंगवा ने प्रदेश के सड़क रखरखाव और निर्माण को नई दिशा देने के उद्देश्य से 26 अत्याधुनिक रोड रोलर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंत्री गंगवा ने इस अवसर पर कहा कि यह वर्ष 1993 के बाद पहला मौका है जब विभाग में इतने बड़े पैमाने पर मशीनीकरण किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी को गुणवत्तापूर्ण सड़क रखरखाव के लिए आत्मनिर्भर बनाएगा। केंद्रीय मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि विभाग कुल 52 रोड रोलर खरीद रहा है, जिनमें से 26 रोलर तत्काल प्रभाव से विभिन्न जिलों में तैनात किए जाएंगे, जबकि बाकी जल्द ही प्राप्त होंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह सुनिश्चित करेगा कि हर जिले में आपात मरम्मत, पैचवर्क और छोटे रिपेयर कार्यों के लिए दो से तीन रोड रोलर उपलब्ध रहें। उन्होंने कहा कि मशीनरी की कमी के कारण वर्षों तक छोटे काम भी ठेकेदारों के माध्यम से किए जाते थे, लेकिन अब विभाग स्वयं तेज़ी से कार्य करेगा। मंत्री गंगवा ने मशीनरी में ऐतिहासिक बढ़ोतरी का उल्लेख करते हुए बताया कि पिछले एक वर्ष में मिनी ट्रक, मिनी टैंडम रोड रोलर सहित कुल 51 उपकरण विभाग में जोड़े गए हैं। साथ ही, आगामी दो महीनों में 21 बड़े ट्रक और 67 अन्य मशीनें (जिनमें 26 मिनी टैंडम रोलर, बैकहो लोडर और ट्रैक्टर शामिल हैं) विभाग को मिल जाएंगी। उन्होंने कहा कि विभाग ने नवाचार को बढ़ावा देते हुए मोबाइल पैच वैन और ट्रॉली जैसे उपकरण भी स्वयं डिजाइन किए हैं, जिससे मरम्मत कार्य कम लागत में और अधिक सटीक तरीके से पूरा होगा। गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता:म्हारी सड़क से पारदर्शिता सड़क निर्माण में गुणवत्ता पर ज़ोर देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि सड़कें मजबूत, सुरक्षित और टिकाऊ हों। इसके लिए एक विशेष क्वालिटी टीम गठित की गई है जो सभी परियोजनाओं का निरीक्षण करेगी और सामग्री की जाँच के लिए सभी लैब को अत्याधुनिक तकनीक से अपग्रेड किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनभागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए म्हारी सड़क ऐप का जिक्र करते हुए मंत्री ने बताया कि ऐप पर अब तक 7176 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 2967 का समाधान किया जा चुका है, जबकि 3212 शिकायतों पर कार्य प्रगति पर है। श्री गंगवा ने कहा कि हरियाणा सरकार का संकल्प है कि प्रदेश में सड़कें विकास की रीढ़ बनें और यह मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर राज्य में निवेश और रोजगार का आधार बनेगा। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर) के इंजीनियर इन चीफ राजीव यादव सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।