जिम्नास्टिक चैंपियन में महिला टीम को छठवां स्थान मिला
पुणे में नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में हरियाणा के पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कुमारी निरंजन ने बैलेंसिंग बीम पर ब्रांज मेडल जीता। योगेश्वर सिंह ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर...

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। पुणे में नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में हरियाणा पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें पुरुष वर्ग के साथ जूनियर महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा। वहीं कुमारी निरंजन ने बैलेंसिंग बीम पर ब्रांज मेडल जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया। इसके साथ ही जूनियर महिला टीम ने छठे स्थान पर रहकर कैश प्राइज जीता। 24 अप्रैल से 3 मई तक पुणे में नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जहां एक तरफ टीम चौथे स्थान पर रही। वहीं जिम्नास्ट योगेश्वर सिंह ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।
योगेश्वर सिंह ने वोल्टिंग टेबल, पैरेलल बार, हॉरिजॉन्टल बार पर शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीते। हरियाणा जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू के द्वारा जिम्नास्टिक खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी गई। उनके द्वारा यह भी घोषणा की गई कि जिम्नास्टिक नेशनल चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह किया जाएगा। हरियाणा जिम्नास्टिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व विधायक मुकेश शर्मा और परसराम पूर्व उपनिदेशक खेल व कार्यकारी अध्यक्ष हरियाणा जिम्नास्टिक संघ के द्वारा खिलाड़ियों को बधाई दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।