बारिश से पहले वर्षा जल संचयन प्रणालियों की तैयारियां जानी
-प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने आरडब्ल्यूए के साथ की बैठक गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मानसून की तैयारियों को लेकर हरियाणा सरकार के प्रधान सलाहकार, (शह

गुरुग्राम, अमर मौर्य। मानसून की तैयारियों को लेकर हरियाणा सरकार के प्रधान सलाहकार, (शहरी विकास) डीएस ढेसी ने वर्षा जल संचयन प्रणालियों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने गुरुग्राम के विभिन्न ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों की आरडब्ल्यूए के साथ बैठक की। वर्षा जल संचयन प्रणालियों (रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम) की कार्यक्षमता के बारे में जानकारी की। पिछले छह महीनों में आरडब्ल्यूए के साथ आयोजित यह तीसरी बैठक थी। जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सोसाइटियों में पर्याप्त वर्षा जल संचयन व्यवस्था उपलब्ध हो। वह निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कर रही हो, ताकि मानसून के दौरान वर्षा जल का प्रभावी प्रबंधन किया जा सके।
वर्षा जल संचयन प्रणालियों की स्थिति
डीएस ढेसी ने विभिन्न ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में स्थापित वर्षा जल संचयन प्रणालियों की स्थिति की जानकारी ली। मानसून शुरू होने वाला है, इसलिए इन प्रणालियों में यदि कोई कमी या तकनीकी खामी है तो उसे तत्काल दूर किया जाए, ताकि भारी वर्षा के दौरान ये प्रणालियां प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें।
निर्देश और रखरखाव
हाइड्रोलॉजिस्ट दलवीर राणा ने बताया कि यदि वर्षा जल संचयन प्रणाली का सही तरीके से निर्माण व रखरखाव किया जाए तो इसके माध्यम से लगभग 25 लीटर प्रति सेकेंड पानी को भूमि में समाहित किया जा सकता है। इससे सतही जलभराव में कमी आती है और शहर की ड्रेनेज व्यवस्था पर दबाव भी कम होता है।
आरडब्ल्यूए के निर्देश
सभी आरडब्ल्यूए को निर्देश दिए कि वर्षा जल संचयन गड्ढों (हार्वेस्टिंग पिट्स) व उनसे संबंधित संरचनाओं की नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। ताकि पानी आसानी से जमीन में रिस सके। सलाहकार ने कहा कि भवनों की छतों पर एकत्रित होने वाले वर्षा जल को भी इन हार्वेस्टिंग पिट्स तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए, जिससे उपलब्ध ढांचे का अधिकतम उपयोग हो सके।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


