उद्योगों में युवाओं को रोजगार मिल रहा : राव नरबीर सिंह

Mar 06, 2026 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम। प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान चल रहे प्रश्नकाल में पूछे गए प्रश्न क

उद्योगों में युवाओं को रोजगार मिल रहा : राव नरबीर सिंह

गुरुग्राम। उद्योग और वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान चल रहे प्रश्नकाल में पूछे गए प्रश्न के उत्तर देते हुए कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। उद्योगों में हरियाणा मूल के युवाओं को 75 प्रतिशत रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए पिछली सरकार ने कानून बनाया था। इसके तहत रोजगार देने वाले उद्योगों को 48 हजार रुपये प्रति कर्मचारी प्रतिवर्ष रोजगार सब्सिडी दी जाती है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने 2026-27 के बजट अभिभाषण में सब्सिडी को एक लाख करने की घोषणा की है जो स्वागत योग्य है।

उद्योग मंत्री ने सदन को अवगत कराया कि औद्योगिक इकाइयां ग्रुप-सी व डी में तकनीकी पदों में लगभग 40 से 50 प्रतिशत तक रोजगार हरियाणा के युवाओं को दे रही है। उन्होंने बताया कि झज्जर जिले के बादली विधानसभा क्षेत्र में आटोलिव कंपनी में कुल 1045 रोजगार जिनमें से 527 पर हरियाणा के कर्मचारी कार्यरत है। डेन्सो में 1120 में से 790, टीसीआई 645 में से 75 तथा अंबर में 1440 में से 335 हरियाणा के हैं। उन्होंने कहा कि अब तक हरियाणा के 3054 व्यक्तियों को रोजगार देने वाली 25 कंपनियों को 9 करोड़ 28 लाख 12 हजार 702 रुपये की रोजगार सृजन सब्सिडी प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप बढ़ाई गई एक लाख रुपये की सब्सिडी मेक इन हरियाणा औद्योगिक नीति के तहत प्रदान की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।