फर्रुखनगर से गुरुग्राम का सफर 20 मिनट में तय होगा
-फर्रुखनगर में अंबेडकर जयंती समारोह में कैबिनेट मंत्री ने दी श्रद्धांजलि गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबी

गुरुग्राम, अमर मौर्य। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए 175 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। वजीरपुर से लेकर फर्रूखनगर तक छह लेन सड़क, फर्रुखनगर व चंदू बाईपास और चंदू तक फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने से गुरुग्राम से फर्रुखनगर की दूरी महज 20 मिनट में तय की जा सकेगी, जिससे क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और विकास को नई रफ्तार मिलेगी। कैबिनेट मंत्री रविवार को फर्रुखनगर क्षेत्र में आयोजित भारत रत्न डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उद्योगा मंत्री फर्रुखनगर में अंबेडकर जयंती समारोह में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के आदर्श, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की भावना आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी उनके समय में थीं। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार की नीतियों में बाबा साहेब के विचारों की स्पष्ट झलक देखने को मिलती है, जहां हर वर्ग को समान अवसर, सम्मान और अधिकार सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर फर्रुखनगर नगर पालिका के अध्यक्ष बीरबल सैनी, भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष व निगम पार्षद धर्मबीर भांगरौला, सरपंच एकता मंच के अध्यक्ष धर्मपाल समेत सर्वसमाज के अन्य उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


