सड़कों के लिए 1263 करोड़ का बजट मंजूर

Mar 02, 2026 11:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सड़कों के निर्माण के लिए 1263 करोड़ रुपये और पेयजल आपूर्ति, सीवर और बरसाती पानी की निकासी के लिए 1477 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। जीएमडीए का बजट 3555 करोड़ रुपये रहेगा। विकास कार्यों के लिए हरियाणा में 3200 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी।

सड़कों के लिए 1263 करोड़ का बजट मंजूर

गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सड़कों के निर्माण को लेकर 1263 करोड़ रुपये का बजट अगले वित्त वर्ष के लिए मंजूर किया है। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति, सीवर और बरसाती पानी की निकासी के लिए 1477 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी प्रदान की है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) का बजट 3555 करोड़ रुपये रहेगा। सैनी के मुताबिक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) और मेट्रो प्राधिकरणों को बाहरी विकास शुल्क से मिली राशि में से 3200 करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए दिए थे। अगले वित्त वर्ष में बाहरी विकास करोड़ से मिली चार हजार करोड़ रुपये और आंतरिक विकास शुल्क से मिली 1200 करोड़ रुपये की राशि को विकास कार्यों के लिए गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकूला और हिसार के प्राधिकरण में विकास कार्यों के लिए दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।