हरियाणा हमेशा से खेल प्रतिभाओं का गढ़ रहा है: प्रवीण कुमार
खेलकूद: -हरियाणा कॉरपोरेट प्रीमियर लीग महिला क्रिकेट में लाएगा नई क्रांति -पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने पचगांव के पास एचसीपीएल की शुरुआत -पूर्व भारत

गुरुग्राम, अमर मौर्य। पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने कहा कि हरियाणा हमेशा से खेल प्रतिभाओं का गढ़ रहा है और एचसीपीएल जैसे मंच खिलाड़ियों को सही प्रतिस्पर्धी प्रदान करते हैं, जिससे वे अपनी क्षमता को पहचान सकें और अपने खेल को अगले स्तर तक ले जा सकें। इससे युवा, शौकिया और पेशेवर खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतर मौका है। पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को गुरुग्राम के पचगांव स्थिति हरियाणा कॉरपोरेट प्रीमियर लीग (एचसीपीएल) के शुभारंभ पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट में नई क्रांति लाएगा। उभरते खिलाड़ियों और अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतर मंच देगा
एचसीपीएल का महत्व
पूर्व भारतीय कबड्डी खिलाड़ी प्रदीप नरवाल ने कहा कि आज के दौर में एचसीपीएल जैसे प्लेटफॉर्म की बेहद आवश्यकता है। विशेषकर हरियाणा जैसे खेल-प्रेमी राज्य में। यह लीग न केवल ग्रासरूट और कॉरपोरेट क्रिकेट को मजबूत करेगी। बल्कि विभिन्न पृष्ठभूमियों से आने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा करने, सीखने और आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करेगी। एचसीपीएल राज्य के उभरते खिलाड़ियों के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकती है।
मैच आयोजन स्थल
पंचकूला-गुरुग्राम में मैच कराए जाएंगे:
आगामी नवंबर माह में होने वाली हरियाणा कॉरपोरेट प्रीमियर लीग में आठ पुरुष और आठ महिला क्रिकेट टीम खेलेंगी। इसमं गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, हिसार, रोहतक समेत अन्य जिले टीमें भाग लेंगी। गुरुग्राम और पंचकूला के स्टेडियम में मैच कराए जाएंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


