मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में योगाभ्यास करेंगे कल

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

-सेक्टर-29 के लेजर वैली ग्राउंड में आयोजन की तैयारियों को लेकर एडीसी सोनू भट्ट ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में योगाभ्यास करेंगे कल

गुरुग्राम, अमर मौर्य। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत एक जून को गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली ग्राउंड में योगाभ्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर एडीसी सोनू भट्ट ने शनिवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में एडीसी सोनू भट्ट ने कार्यक्रम की तैयारियों की विभागवार समीक्षा कर अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

आयोजन स्थल पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। हर विभाग अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें।पुलिस विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम, अग्निशमन विभाग तथा अन्य संबंधित एजेंसियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पार्किंग, यातायात प्रबंधन और आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्यक्रम में आने वाले प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में चिकित्सा दल, एंबुलेंस एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था उपलब्ध रहे। इसके अलावा पेयजल, स्वच्छता, मोबाइल शौचालय तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व एडिशनल लेबर कमिश्नर कुशल कटारिया तथा हरियाणा योग आयोग अध्यक्ष डॉ. राजकुमार, गुरुग्राम नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ नरेश, जिला आयुष अधिकारी डॉ मंजू कुमारी, डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी आरती कोहली, एईओ जगदीश अहलावत, सिविल डिफेंस से चीफ वार्डन मोहित समेत अन्य उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।