
हिसार ने फतेहाबाद को हराकर फुटबॉल का खिताब जीता
- देवीलाल स्टेडियम में हुए रोमांचक मुकाबलों में कई मैच पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचे, भिवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया
गुरुग्राम,संवाददाता। सेक्टर-38 स्थित देवीलाल स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री कप के तहत बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन बेहद रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। बुधवार को फाइनल मैच में हिसार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फतेहाबाद को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के शुरुआती दौर में भिवानी ने सोनीपत को 3-0 से हराया, जबकि जींद ने पंचकूला को समान अंतर से मात दी। हिसार ने झज्जर को 2-0 से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया। सिरसा ने नूंह को 3-0 से हराया, वहीं रोहतक और कुरुक्षेत्र को महेंद्रगढ़ और पलवल के खिलाफ वॉकओवर मिला।
यमुनानगर ने पानीपत को 3-0 से हराकर अपनी जीत दर्ज की। प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले और अधिक रोमांचक रहे। भिवानी ने गुरुग्राम को 1-0 से हराया। जींद ने कैथल को 3-0 से पराजित किया, जबकि हिसार ने अंबाला को 3-0 से मात दी। सिरसा और रेवाड़ी के बीच मुकाबला टाई होने पर पेनल्टी शूटआउट हुआ, जिसमें रेवाड़ी ने 5-4 से जीत दर्ज की। रोहतक ने चरखी दादरी को 4-2 से शूटआउट में हराया, जबकि कुरुक्षेत्र ने कड़े मुकाबले में 4-3 से जीत हासिल की। फतेहाबाद ने यमुनानगर को 1-0 से हराया और करनाल ने फरीदाबाद को टाईब्रेकर में 3-1 से पराजित किया। क्वार्टर फाइनल में भिवानी ने जींद को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। हिसार ने रेवाड़ी को 3-0 से हराया, जबकि रोहतक ने कुरुक्षेत्र को 3-0 से मात दी। फतेहाबाद ने कड़े मुकाबले में टाईब्रेकर के जरिए जीत हासिल कर अंतिम चार में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबलों में हिसार और भिवानी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। निर्धारित समय तक मैच बराबरी पर रहने के बाद हुए पेनल्टी शूटआउट में हिसार ने 5-4 से जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट कटाया। दूसरे सेमीफाइनल में फतेहाबाद ने रोहतक को 1-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में भिवानी ने रोहतक को 3-0 से हराकर हार्डलाइन मुकाबला अपने नाम किया। इसके बाद खेले गए फाइनल में हिसार ने एकतरफा खेल दिखाते हुए फतेहाबाद को 3-0 से पराजित किया और मुख्यमंत्री कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। वॉलीबॉल में गुड़गांव तीसरे स्थान पर बना पाया जगह: वॉलीबॉल के मुकाबले में महिला कैटिगरी के तहत भिवानी पहले स्थान पर, पानीपत दूसरे और जींद तीसरे स्थान पर रहा। वही पुरुष वर्ग में पानीपत पहले स्थान पर, करनाल दूसरे और गुड़गांव में तीसरा स्थान हासिल किया। बास्केटबॉल में सोनीपत और रोहतक की टीम बनी विजेता: बास्केटबॉल के मुकाबले में महिला वर्ग के तहत सोनीपत की टीम ने पानीपत की टीम को 36-39 के मुकाबले से हराकर जीत दर्ज की। वहीं पुरुष वर्ग में रोहतक की टीम ने हिसार को 70- 65 से हराकर जीत दर्ज की

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




