Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsHaryana Cabinet Approves Housing Board Merger with HSVP for Urban Development

हाउसिंग बोर्ड के एचएसवीपी में विलय प्रारूप को मंजूरी

हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में हाउसिंग बोर्ड संशोधन विधेयक को मंजूरी दी गई है। इसका उद्देश्य हाउसिंग बोर्ड का एचएसवीपी में विलय करना है, जिससे शहरी विकास और आवास कार्यों को सुव्यवस्थित किया जा सकेगा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवMon, 13 Oct 2025 01:00 AM
share Share
Follow Us on
हाउसिंग बोर्ड के एचएसवीपी में विलय प्रारूप को मंजूरी

गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में आयोजित हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में हाउसिंग बोर्ड संशोधन विधेयक के प्रारुप को मंजूरी प्रदान की गई। इसका उद्देश्य हाउसिंग बोर्ड का हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) में विलय करना सुनिश्चित करना है। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक इस संशोधन का मुख्य उद्देश्य शहरी विकास और आवास संबंधी कार्यों को सुव्यवस्थित करना, प्रशासनिक दोहराव को समाप्त करना व नागरिकों को सेवाओं की आपूर्ति में दक्षता बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने हाउसिंग बोर्ड को भंग कर उसके कार्य एचएसवीपी में समाहित करने की घोषणा की थी, जिससे शहरी विकास एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके।

इस संशोधन का कोई प्रत्यक्ष वित्तीय प्रभाव नहीं होगा। इस विलय से संबंधित संचालनात्मक कार्य मौजूदा प्रशासनिक ढांचे के माध्यम से ही संपादित किए जाएंगे।