गुरुग्राम में मेट्रो परियोजना के विस्तार को मंत्रिमंडल की मंजूरी

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

हरियाणा मंत्रिमंडल ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के रेलवे स्टेशन तक विस्तार को मंजूरी दी। यह मेट्रो मार्ग लगभग 1.80 किलोमीटर लंबा होगा। निर्माण लागत 8500 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। परियोजना के लिए विश्व बैंक और यूरोपीय बैंक से ऋण लिया जाएगा। फरीदाबाद नगर निगम के 200 करोड़ रुपये के घोटाले की भी जांच शुरू की गई।

गुरुग्राम में मेट्रो परियोजना के विस्तार को मंत्रिमंडल की मंजूरी

गुरुग्राम, दीपक अहूजा। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक विस्तार को हरियाणा मंत्रिमंडल ने सोमवार को मंजूरी प्रदान कर दी। सेक्टर-पांच से गुड़गांव रेलवे स्टेशन तक मेट्रो मार्ग करीब 1.80 किलोमीटर का होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक हुई। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना की संशोधित लागत को भी मंजूरी प्रदान की गई। इस परियोजना के निर्माण को लेकर साल 2019 में तैयाार डीपीआर के मुताबिक पहले 5452.72 करोड़ रुपये कीलागत आनी थी, जो छह साल की समयावधि बीतने के बाद निर्माण लागत बढ़कर करीब 8500 करोड़ रुपये हो गई है।

रेलवे स्टेशन तक मेट्रो रूट के निर्माण पर करीब 454.32 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मेट्रो परियोजना के लिए पहले विश्व बैंक और यूरोपीय बैंक से करीब 2688 करोड़ का ऋण लिया जा रहा था। अब निर्माण लागत बढ़ने से ऋण राशि को बढ़ाया जाएगा। बैठक के दौरान फरीदाबाद नगर निगम में हुए 200 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच के निर्देश दिए गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।