पानी-सीवर बिल पर सरचार्ज माफ करने की घोषणा

Mar 02, 2026 08:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बजट घोषणा से हजारों उपभोक्ताओं को फायदा पानी-सीवर बिल पर सरचार्ज माफ, पर भी बड़ी राहत

पानी-सीवर बिल पर सरचार्ज माफ करने की घोषणा

गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा के बजट में आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए पानी और सीवर बिल पर लगने वाला सरचार्ज माफ करने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की इस घोषणा से नगर निगम क्षेत्र के करीब 1700 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। निगम के रिकॉर्ड के अनुसार पानी और सीवर बिलों पर लगभग 120 करोड़ रुपये बकाया है। सरकार के फैसले के बाद उन उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, जिन पर लंबे समय से बकाया राशि के साथ सरचार्ज जुड़ता जा रहा था। अब सरचार्ज माफी से मूल राशि जमा कर खातों को नियमित कराया जा सकेगा। नगर निगम अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से बकाया वसूली में तेजी आएगी और उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ कम होगा।

बता दें कि नगर निगम की तरफ से पानी के बिलों का बकाया वूसल करने के लिए लोगों को पानी-सीवर कनेक्शन काटने के नोटिस दिए जा रहे हैं। नए वित्त वर्ष से उम्मीद है कि यह योजना लागू होगी। संपत्तिकर पर ब्याज माफी बजट में घोषणा की है कि 31 मार्च 2025 तक जिन लोगों पर लाखों रुपये का संपत्तिकर बकाया है, उनके लिए भी बड़ी घोषणा की गई है। सरकार ने बकाया संपत्तिकर पर लगने वाले ब्याज को माफ करने का फैसला किया है। गुरुग्राम नगर निगम में करीब एक लाख संपत्ति धारकों पर 200 करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स बकाया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।