हरियाणा बजट के लिए आमजन से सुझाव मांगे

Jan 17, 2026 11:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम में हरियाणा वित्त वर्ष 2026-27 के बजट के लिए आम लोगों से सुझाव मांगे गए हैं। लोग 31 जनवरी तक 7303350030 पर मिस्ड कॉल या ऑनलाइन फॉर्म भरकर सुझाव दे सकते हैं। मुख्यमंत्री ने जनभागीदारी कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिससे विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों के सुझाव बजट में शामिल किए जाएंगे।

हरियाणा बजट के लिए आमजन से सुझाव मांगे

गुरुग्राम। हरियाणा वित्त वर्ष 2026-27 के बजट के लिए आमजन से 31 जनवरी तक सुझाव मांगे गए हैं। सुझाव देने के लिए 7303350030 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर 31 जनवरी तक अपनी राय दर्ज करा सकते हैं। एआई-सहायक के माध्यम से www.thevoxai.in/haryanabudget पर संवाद करने की सुविधा भी उपलब्ध है। सुझाव देने के लिए www.bamsharyana.nic.in/suggestion.aspx पर भी जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। डीसी अजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्रीनायब सिंह सैनी हरियाणा बजट 2026-27 को जनभागीदारी के साथ तैयार करने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों से निरंतर बैठकें कर रहे हैं। इनमें उद्योग, शिक्षा, व्यापार, कृषि, महिला उद्यमिता सहित अनेक वर्गों से प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों को गंभीरता से सुना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने 6 जनवरी को गुरुग्राम विश्वविद्यालय से जनभागीदारी कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। गुरुग्राम में दो कार्यक्रमों के अलावा फरीदाबाद और हिसार में भी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। मुख्यमंत्री द्वारा शुभारंभ किए गए एआई आधारित हरियाणा बजट जनभागीदारी पोर्टल के माध्यम से आम लोग, विशेषज्ञ और हितधारक राज्य के बजट निर्माण में सीधे भागीदारी कर रहे हैं। इस पोर्टल पर हरियाणवी, हिंदी और अंग्रेज़ी तीनों भाषाओं में सुझाव देने की सुविधा उपलब्ध है। डीसी ने जिले के सभी लोगों से अपील की गई है कि समय रहते सुझाव साझा करें, ताकि बजट निर्माण की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बन सके। प्राप्त सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें बजट निर्माण में सम्मिलित किया जाएगा। जिससे हरियाणा के विकास को नई दिशा मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;