
विशेष अंक सुधार परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जारी
-सीनियर सेकेंडरी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अधिकतम दो विषयों में अंक सुधार का विशेष अवसर गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सीनियर सेकेंडरी में विशेष अंक स
गुरुग्राम। सीनियर सेकेंडरी में विशेष अंक सुधार परीक्षा जनवरी-2026 के लिए प्रवेश-पत्र गुरुवार को जारी कर दिया गया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र अपलोड करने शुरू कर दिए। इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर, पिछला अनुक्रमांक/नाम, पिता और माता का नाम भरते हुए डाउनलोड कर सकतेहैं। यह परीक्षाएं 21 जनवरी से संचालित होंगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा। बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी के विशेष अंक सुधार परीक्षा जनवरी-2026 के लिए प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) 15 जनवरी, से बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर शुरू हो गए है। परीक्षा के लिए लगभग 2600 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है।
यह परीक्षा प्रदेश भर में छह परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें एक परीक्षा केन्द्र भिवानी तथा पांच परीक्षा केन्द्र कमीश्ररी स्तर पर स्थापित किए गए हैं। बोर्ड द्वारा मार्च-1990 से मार्च-2024 तक के सीनियर सेकेंडरी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अधिकतम दो विषयों में अंक सुधार का विशेष अवसर दिया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के लिए शिक्षा बोर्ड द्वारा कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केन्द्रों के औचक निरीक्षण के लिए पांच उड़दस्तों का गठन किया गया है। परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों को भली भांति जांच लें। यदि विवरणों में कोई गलती है, तो परीक्षार्थी किसी भी कार्यदिवस में बोर्ड कार्यालय में व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर ठीक कर सकते है। परीक्षा शुरू होने के बाद गलती ठीक करवाने के बारे में किसी भी माध्यम से दिये गए प्रतिवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षार्थी अपना रंगीन प्रवेश-पत्र ए-4 साइज पेपर पर ही प्रिंट करें। परीक्षार्थी अपना वही रंगीन फोटो प्रवेश-पत्र पर चिपकायें जो आवेदन फार्म भरते समय अपलोड किया गया था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




