स्मार्ट सिटी में हर्षोल्लास से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, दिन भर चले भंडारे

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

फरीदाबाद में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न मंदिरों में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। भक्तों ने भोग अर्पित किया और शोभायात्राएं निकाली गईं। विधायक और महापौर ने कार्यक्रमों में भाग लिया, जिसमें संगीत और भजन का आयोजन भी हुआ।

स्मार्ट सिटी में हर्षोल्लास से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, दिन भर चले भंडारे

फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में हनुमान जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। मंदिरों में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया गया। वहीं सुबह से मंदिरों में बाबा का भोग लगाने के लिए भक्तों की भीड़ रही है। इसके अलावा स्मार्ट सिटी में भंडारों का भी दौर चलता रहा। जिले में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने हनुमान जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान एनआईटी तीन एच ब्लॉक स्थित हनुमान मंदिर द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे हनुमान रूप धरकर शोभा यात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में पूरी वानर सेना, भगवान राम, माता सीता, भइया लक्ष्मण, शत्रुघ्न और भरत को दर्शाया गया।

शोभा यात्रा पर लोगों ने पुष्प वर्षा भी की। इस क्रम में गंगेश्वर महादेव मंदिर सेक्टर-11 में महिला कीर्तन मंडल द्वारा सुंदरकांड का सामूहिक आयोजन किया गया। इसमें विधायक धनेश अदलखा मुख्य अतिथि और महापौर प्रवीण जोशी विशिष्ट अतिथि रही। मंत्र उच्चारण के साथ पंडित रवि शास्त्री व ट्रस्ट की प्रधान कमलेश चावला द्वारा मंदिर समिति की ओर से दोनों जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया गया। इस कार्यक्रम में मंदिर के प्रबंधक अशोक कपूर का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान कैली गांव स्थित कैली धाम संकट मोचन हनुमान मंडल, ग्रेटर फरीदाबद सेक्टर-88स्थित एफल ब्लॉक में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके अलावा सेक्टर आठ स्थित हनुमान मंदिर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।ओल्ड फरीदाबाद में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गयाश्री महावीर मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा ओल्ड फरीदाबाद स्थित महावीर मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। केबिनेट मंत्री विपुल गोयल, महापौर प्रवीण जोशी, पार्षद शेफाली सिंगला, सेवादार टेकचंद नन्द्राजोग(टोनी पहलवान), मंदिर के उपप्रधान सतपाल चौधरी सहित अन्य ने हनुमान जी की प्रतिमा के आगे माथा टेका। मंदिर में हनुमान जी की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। इसके पश्चात हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया एवं सुंदरकांड का पाठ एवं भजन कीर्तन किया गया।हनुमान जी का अभिषेक हुआसूरजकुंड मार्ग स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम सिद्धदाता आश्रम में हनुमान जन्मोत्सव आस्था और श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया। रामानुज संप्रदाय के पवित्र तीर्थ पीठ इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा के पीठाधीश्वर अनंत विभूषित जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के सान्निध्य में स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों और आचार्यों द्वारा हनुमान जी का अभिषेक किया गया। अभिषेक के उपरांत आश्रम की परिक्रमा मार्ग में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों और ढोल-नगाड़ो की गूंज, पताकाओं और झांकियों से सजी हनुमान जी की शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता। भक्त संगीतमयी भजनों की धुन पर नाचत-गाते आगे बढ़ते रहे।धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंतीसिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्केट नंबर एक में हनुमान जन्म उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई, जिसमें समाजसेवी बृजेश चावला सहित अनेकों गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया और हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रांगण जय बजरंग बली व जय वीर हनुमान जैसे जयकारों से गुंजामय हो गया। इस मौके पर मंदिर के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव को लेकर मंदिर प्रांगण में पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थी, मंदिर को जहां भव्य रुप में सजाया गया वहीं हनुमान जी की मूर्ति को भी विशेष रूप से तैयार किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।