शादी का झांसा देकर तीन साल तक किया दुष्कर्म,मामला दर्ज

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

शर्मनाक:गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ करीब तीन वर्षों तक शारीरिक शोषण करने मामला है। आरोपी युवक मूल रूप से उत्तराखंड

शादी का झांसा देकर तीन साल तक किया दुष्कर्म,मामला दर्ज

गुरुग्राम, गौरव चौधरी। शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ करीब तीन वर्षों तक शारीरिक शोषण करने मामला है। आरोपी युवक मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है, जिसने पीड़िता को अपनी बातों में फंसाकर सेक्टर-39 स्थित एक ठिकाने पर लंबे समय तक उसका यौन उत्पीड़न किया। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。

शादी का झांसा

मूलरूप से उत्तरप्रदेश के बरेली निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम में किराए पर रहती है। गुरुग्राम में ही रहने के दौरान उसकी मुलाकात उत्तराखंड के रहने वाले एक युवक से हुई थी, जो यहां एक निजी कंपनी में काम करता है।

शारीरिक शोषण का सिलसिला

दोनों के बीच जान-पहचान होने के बाद आरोपी युवक ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि छह मई 2023 को आरोपी ने पहली बार युवती की मर्जी के खिलाफ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह लगातार शादी का हवाला देकर पीड़िता का फायदा उठाता रहा।

आखिरी दबाव

यह सिलसिला 15 अप्रैल 2026 तक गुरुग्राम के सेक्टर-39 स्थित एक परिसर में लगातार चलता रहा। इस दौरान जब भी पीड़िता ने शादी करने और अपने परिवारों को इस बारे में सूचित करने की बात कही, तो आरोपी कोई न कोई बहाना बनाकर बात को टाल देता था।

पुलिस की कार्रवाई

बीते अप्रैल महीने में जब पीड़िता ने युवक पर शादी करने का अंतिम रूप से दबाव बनाया, तो आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और उसे धोखा देकर छोड़ दिया।

सदर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता और पीड़िता की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को सदर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न

इस मामले में आरोपी युवक का निवास स्थान कहाँ है?
आरोपी युवक मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।