नाहरपुर में निजी कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम के नाहरपुर इलाके में 24 वर्षीय युवक धर्मराज ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। वह उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का निवासी था और पिछले दो वर्षों से एक निजी कंपनी में काम कर रहा था। उसकी मौत की सूचना एक महिला मित्र ने दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसमें लव एंगल भी शामिल है।

नाहरपुर में निजी कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव

गुरुग्राम,गौरव चौधरी। नाहरपुर इलाके में एक 24 वर्षीय युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान धर्मराज के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के ग्राम गोरा बारा मऊ (पूरे लाला) का रहने वाला था। वह पिछले दो वर्षों से नाहरपुर में किराए के कमरे पर रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। घटना का पता तब चला जब धर्मराज के साथ कंपनी में काम करने वाली एक महिला मित्र उसके कमरे पर पहुंची। बताया जा रहा है कि धर्मराज कल शाम से ही किसी का फोन नहीं उठा रहा था और न ही उससे किसी की बात हो पा रही थी।

कल शाम करीब आठ बजे उसे आखिरी बार देखा गया था। जब उसकी साथी कर्मचारी ने कमरे पर जाकर देखा, तो धर्मराज का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए धर्मराज के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स और कॉल रिकॉर्ड्स खंगाल रही है।पुलिस इस मामले में लव एंगल को ध्यान में रखते हुए भी जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अपनी मौत से पहले धर्मराज ने किससे बात की थी और क्या वह किसी मानसिक तनाव या निजी संबंधों के विवाद से जूझ रहा था। कंपनी की उस महिला मित्र से भी पूछताछ की जा रही है, जिसने सबसे पहले घटना की जानकारी दी। धर्मराज के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। घर में उसकी मां, दो भाई और तीन बहनें हैं। वह अभी अविवाहित था और दस मार्च को ही अपने गांव से वापस ड्यूटी पर लौटा था।जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल रिकॉर्ड्स के आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।