युवक पर चाकुओं से जानलेवा हमला

Feb 04, 2026 10:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम के गांव बोहड़ाकलां में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक रोहित पर 15-20 लोगों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया। रोहित को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने लूटपाट करते हुए उसकी चांदी की चेन और नकद भी छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

युवक पर चाकुओं से जानलेवा हमला

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददता। गांव बोहड़ाकलां में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। ढाणी चित्रसेन निवासी रोहित और उसके दोस्त यश पर करीब 15-20 लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें रोहित को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में बिलासपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया है। बीएमआर फास्ट फूड जॉइंट पर घेरा शिकायतकर्ता रोहित के अनुसार यह विवाद उसके चाचा सतीश चंद्र की गाड़ी के साथ हुए एक पुराने एक्सीडेंट से जुड़ा है, जिसकी रंजिश आरोपी पक्ष मन में रखे हुए था। 1एक फरवरी की शाम करीब 6:50 बजे जब रोहित और उसका दोस्त यश चैनपुरा मोड़ स्थित एक दुकान पर खड़े थे, तभी आरोपियों ने उन्हें घेर लिया।

गर्दन और हाथ पर चाकू से वार देखते ही देखते वहां पर 15 से 20 अन्य लोग लाठी-डंडों और चाकुओं के साथ आ धमके। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से रोहित की गर्दन पर चाकू से हमला किया। जब रोहित ने खुद को बचाने की कोशिश की, तो उसके हाथ पर भी चाकू से गहरा वार लगा। डॉक्टरों के अनुसार, रोहित के शरीर पर कुल सात चोटें आई हैं, जिनमें से 5 चोटें किसी तेज धारदार हथियार से मारी गई हैं। लूटपाट और तोड़फोड़ की वारदात पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ आए दोस्त के पिता की ईकोस्पोर्ट गाड़ी के शीशे और खिड़कियां भी तोड़ दीं। जाते समय आरोपी रोहित के गले से चांदी की चेन, गाड़ी की चाबी और 15 हजार रुपये नकद भी लूट कर ले गए। घायल अवस्था में रोहित को पहले निजी अस्पताल और फिर गुरुग्राम के सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मंगलवार उसे छुट्टी मिली। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। लूटपाट की पुष्टि जांच में की जाएगी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।