Gurugram Youth Arrested for Rape and Death Threats After False Marriage Promises शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, Gurgaon Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Youth Arrested for Rape and Death Threats After False Marriage Promises

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

गुरुग्राम के महिला थाना में एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का वादा कर 2024 से 2025 के बीच उसके साथ लगातार दुष्कर्म...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवThu, 9 Oct 2025 12:56 AM
share Share
Follow Us on
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

गुरुग्राम। गुरुग्राम के महिला थाना सेक्टर-51 में एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में उसे जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मंगलवार को महिला थाना पूर्व में केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर-23 निवासी 24 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस शिकायत में बताया साल 2024 में उसकी गुरुग्राम में ही रहने वाले युवक से दोस्ती हुई थी। उसके बाद आरोपी ने अक्तूबर 2024 में दुष्कर्म किया और विरोध करने पर आरोपी ने शादी का झांसा दिया। अक्तूबर 2024 से लगातार 28 सितंबर 2025 तक आरोपी ने सेक्टर-42 स्थित एक मकान के कमरा नंबर सात में उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

शिकायत में कहा गया है कि जब युवती ने शादी के लिए जोर दिया, तो आरोपी ने इससे इनकार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।