
घायल युवक की चार दिन बाद मौत
संक्षेप: गुरुग्राम में शराब के नशे में दो युवकों के बीच झगड़े में घायल मजदूर कृतलाल की चार दिन बाद मौत हो गई। उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आई थीं। पुलिस ने आरोपी शंभू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कृतलाल बिहार के सुपौल जिले का निवासी था।
गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। शराब के नशे में हुई मामूली कहासुनी रात को दो युवकों के बीच शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में घायल एक मजदूर की चार दिन बाद बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और झगड़े के आरोपी शंभू के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 28 वषीर्हय कृतलाल के रूप में हुई है, जो बिहार के सुपौल जिले के बगनगामा गांव का रहने वाला था। वह सेक्टर-93 की झुग्गियों में रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता था।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार कृतलाल एक नवंबर नवंबर की रात खेड़कीदौला क्षेत्र में अपने परिचित शंभू (निवासी बिहार) के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। इस झगड़े में कृतलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। चेहरे पर टांके लगवाए, पर सिर की चोट जानलेवा झगड़े के बाद कृतलाल ने अपने चेहरे के घावों पर किसी स्थानीय डॉक्टर से टांके तो लगवा लिए, लेकिन अंदरूनी चोट के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। जब तबीयत ज़्यादा खराब हुई, तो उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में खुलासा हुआ कि कृतलाल के सिर में गंभीर अंदरूनी चोट लगी थी, जिससे उसके सिर में खून जमा हो गया था। निजी अस्पताल से उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल रेफर किया गया। बुधवार की शाम को जब परिजन उसे दिल्ली ले जा रहे थे, तभी रास्ते में गुरुग्राम में उसकी हालत और नाजुक हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने कृतलाल को मृत घोषित कर दिया। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने सूचना पाकर शव को कब्जे में ले लिया और मोर्चरी में रखवाया। जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि परिजनों की मांग पर गुरुवार को डॉक्टरों के बोर्ड से कृतलाल का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि सिर में अंदरूनी चोट और रक्तस्राव ही मौत का कारण था। पुलिस ने मृतक के दोस्त और झगड़े के आरोपी शंभू के खिलाफ हत्या (संबंधित धाराओं) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




