Gurgaon News: छेड़छाड़ करने पर व्यक्ति को सड़क पर युवती ने पीटा
Gurgaon News: गुरुग्राम। गुरुग्राम-पटौदी रोड पर गांव कादीपुर के समीप एक युवती के साथ छेड़छाड़ करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। इस युवती ने इस व्यक्ति के मुंह पर जम

Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गुरुग्राम-पटौदी रोड पर गांव कादीपुर के समीप एक युवती के साथ छेड़छाड़ करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। इस युवती ने इस व्यक्ति के मुंह पर जमकर थप्पड़ मारे। माफी मांगने के लिए जब यह व्यक्ति नीचे झुका तो उसे लात भी मारी। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह युवती ऑटो पर बैठकर गुरुग्राम शहर की तरफ जा रही थी। इस ऑटो में एक व्यक्ति इसके साथ बैठा था। ऑटो में इस व्यक्ति ने इस लड़की से छेड़छाड़ कर दी।
इसके बाद युवती ने ऑटो रूकवाकर सड़क पर इस व्यक्ति को पीटना शुरू कर दिया। 38 सेकेंड के वायरल वीडियो में इस युवती ने इस व्यक्ति के मुंह पर 15 थप्पड़ मारे और दो लात मारी। इसको देखकर आसपास लोग एकत्रित हो गए। युवती कह रही थी कि यह व्यक्ति उसके पिता की उम्र का है। फिर भी इसे उसके साथ छेड़छाड़ करने में शर्म नहीं आई। लोगों ने इस युवती की तरफ से इस व्यक्ति को सिखाए गए इस सबक की सराहना की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


