महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज
गुरुग्राम के सेक्टर-49 में एक विवाहिता ने अपने पति, देवर और सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने के आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि शादी के बाद उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम के सेक्टर-49 इलाके में एक विवाहिता के साथ हुई हैवानियत ने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, देवर द्वारा दुष्कर्म, पति द्वारा दूसरी शादी और जबरन गर्भपात कराने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। महिला थाना पूर्व थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति, देवर और सास-ससुर सहित आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी सेक्टर-49 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति और सास-ससुर ने दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
महिला ने आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती हुई, तो ससुराल वालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसका जबरन गर्भपात करा दिया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे धोखे में रखकर दूसरी शादी कर ली और लंबे समय तक इस सच्चाई को छिपाए रखा। एक विवाद के दौरान जब यह बात सामने आई और महिला ने विरोध किया, तो उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं। पीड़िता ने आगे आरोप लगाया कि उसके सगे देवर ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और छेड़छाड़ की। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


