
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
शर्मनाक:गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक और मानसिक शोषण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने न केवल शादी
गुरुग्राम। शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बुधवार को सदर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-39 की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि बीते साल उसकी जान पहचान एक युवक से हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसाया। आरोप है कि 18 नवंबर से 28 दिसंबर 2025 के बीच आरोपी ने पीड़िता के साथ शादी का झूठा वादा किया और कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे विश्वास दिलाने के लिए कथित रूप से गुप्त विवाह भी किया, लेकिन इसके बावजूद वह उसे धोखे में रखता रहा।
जब पीड़िता ने सामाजिक रूप से शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने पीड़िता को डराने के लिए खुदकुशी करने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर सदर थाना गुरुग्राम ने मामला दर्ज कर लियाहै। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




