तापमान 39 डिग्री पार करने से लोग गर्मी से बेहाल

Apr 18, 2026 11:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम। गुरुग्राम में मौसम ने एक बार फिर अपनी करवट बदल ली है। शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से लोगों को गर्मी से जो थोड़ी राहत मिली थी, वह

तापमान 39 डिग्री पार करने से लोग गर्मी से बेहाल

गुरुग्राम,कृष्ण कुमार। गुरुग्राम में मौसम ने एक बार फिर अपनी करवट बदल ली है। शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से लोगों को गर्मी से जो थोड़ी राहत मिली थी, वह शनिवार को पूरी तरह खत्म हो गई। शनिवार सुबह से ही आसमान एकदम साफ रहा और तेज चिलचिलाती धूप निकली। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही कम रही। हालांकि, दिन में जहां तेज गर्मी ने सताया, वहीं रात के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आने से हल्की राहत महसूस की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को इस भीषण गर्मी से कोई बड़ी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस था। आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में भारी उछाल आया है, लेकिन रात के पारे में तीन डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।बारिश से मिली राहत एक दिन ही टिक सकीशुक्रवार को शहर में अचानक तेज हवाएं चली थीं और बारिश भी हुई थी। इस बदलाव से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से अच्छी राहत मिली थी। मौसम सुहावना हो गया था। लेकिन शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण यह राहत पूरी तरह गायब हो गई और लोगों का घरों से बाहर निकलना फिर से मुश्किल हो गया। 20 अप्रैल के बाद और ज्यादा चढ़ेगा पारामौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले तीन दिनों तक शहर का मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। आसमान साफ रहने से सीधी धूप पड़ेगी और तेज गर्मी लोगों को भारी परेशानी देगी। विभाग का कहना है कि 20 अप्रैल के बाद तापमान में और भी ज्यादा बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है, जिससे शहरवासियों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।