Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Water Crisis Residents Forced to Buy Tankers Amid Damaged Pipeline
दो सौ कॉलोनियों और सेक्टरों में पेयजल संकट

दो सौ कॉलोनियों और सेक्टरों में पेयजल संकट

संक्षेप:

गुरुग्राम के करीब 200 सेक्टरों और कॉलोनियों में तीन दिन से पेयजल संकट है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को एक हजार रुपये का पानी का टैंकर खरीदना पड़ा। जीएमडीए का कहना है कि पाइपलाइन को जल्द ठीक किया जाएगा, लेकिन पानी की कमी से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

Jan 11, 2026 11:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी के करीब 200 सेक्टरों और कॉलोनियों के निवासियों को रविवार को तीसरे दिन भी पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। मजबूरन उन्हें एक हजार रुपये का पानी का टैंकर खरीदना पड़ा। लोगों का आरोप है कि उन्हें पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना तक नहीं दी गई थी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की बसई जल शोधन संयंत्र में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन दुरुस्त नहीं हो सकी है। सोमवार को पेयजल स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। शनिवार दोपहर बाद चंदू बुढेड़ा जल शोधन संयंत्र से आ रही 1600 एमएम की पेयजल लाइन बसई जल शोधन संयंत्र परिसर में क्षतिग्रस्त हो गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना मिलने पर जीएमडीए के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। पाइप लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया। उम्मीद जताई जा रही थी कि शनिवार रात को पाइप लाइन को ठीक कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भूजलस्तर ऊपर होने के चलते पाइप लाइन को ठीक कर रहे कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस वजह से ओल्ड गुरुग्राम की करीब 150 कॉलोनियों और सेक्टर के अलावा द्वारका एक्सप्रेसवे पर विकसित सेक्टर-81 से 115 तक रिहायशी सोसाइटी और कॉलोनियों में रह रहे हजारों परिवारों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। लोगों को पानी के टैंकर मंगवाने पर मजबूर होना पड़ा। मदनपुरी निवासी महेंद्र बवेजा ने बताया कि पिछले तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है। ऐसे में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि उनके घर के सामने गुरुद्वारे में बोरवैल लगा हुआ है, जहां से लोग पीने का पानी भरकर ले जा रहे हैं। पानी की कटौती से दिनचर्या प्रभावित हो गई है। मनोहर नगर निवासी नवीन ने बताया कि पानी नहीं आने के चलते दिनचर्या ठप हो गई। लोग नहा नहीं सके। कपड़े नहीं धो सके। घर में एक बूंद पानी नहीं है। पेयजल संकट के दौरान नगर निगम या जीएमडीए को टैंकरों की सप्लाई करनी चाहिए, लेकिन इनकी तरफ से ऐसा नहीं किया गया। पानी ढोकर लाना पड़ा। जीएमडीए की पाइपलाइन टूटी सेक्टर-102 स्थित एमआर इम्पीरियल गार्डन आरडब्ल्यूए की प्रधान राजबाला सांगवान ने कहा कि पानी नहीं आने के कारण पूरी सोसाइटी टैंकर पर आश्रित हो गई। टैंकर का पानी शुद्ध नहीं है। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य की चिंता भी सता रही है। बीपीटीपी एमेस्टोरिया आरडब्ल्यूए की संयुक्त सचिव ममता सिकरी वधवा के मुताबिक जीएमडीए की पाइप लाइन टूट गई है। पूरी कॉलोनी टैंकर पर आश्रित हो गई है। वैकल्पिक उपाय होने चाहिए, जोकि नहीं हैं। सर्दी में यह हालत है तो गर्मी के दौरान स्थिति और बिगड़ सकती है। क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक किया जा रहा है। भूजल ऊपर होने के चलते इसको ठीक करने में दिक्कत आ रही है। जल्द पाइप लाइन को ठीक करके पेयजल सप्लाई को बहाल किया जाएगा। - अभिनव वर्मा, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए