बंधवाड़ी की प्रत्येक 24 घंटे में काम की रिपोर्ट लेंगे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

- निगम अधिकारियों को जल्द से जल्द कूड़ा निस्तारण करने के दिए बेहद सख्त निर्देश बंधवाड़ी की प्रत्येक 24 घंटे काम की रिपोर्ट लेंगे

बंधवाड़ी की प्रत्येक 24 घंटे में काम की रिपोर्ट लेंगे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को गुरुग्राम पहुंचकर बंधवाड़ी स्थित कचरा निस्तारण प्लांट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट में चल रहे कचरा निस्तारण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया और काम में और अधिक तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बंधवाड़ी प्लांट में प्रतिदिन होने वाले कचरा निस्तारण कार्य की रिपोर्ट हर 24 घंटे में सीधे उनके पास भेजना सुनिश्चित किया जाए, ताकि काम की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा सके। इसके बाद उन्होंने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बंधवाड़ी वेस्ट साइट को आगामी एक वर्ष के भीतर पूरी तरह से साफ करने का बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने बैठक में कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की है, जिसके तहत सरकार का लक्ष्य देश के 50 शहरों को चुनकर उन्हें स्वच्छ, सुंदर और बेहतर शहरों के रूप में विकसित करना है। शहर देश की पहचान होते हैं, इसलिए स्वच्छता व्यवस्था को मिशन मोड में लागू किया जाए।

काम की रफ्तार बढ़ाने के लिए बढ़ेंगी एजेंसियां

बंधवाड़ी प्लांट में वर्तमान में केवल दो एजेंसियां कचरा निस्तारण का काम कर रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने साइट को जल्द से जल्द साफ करने के उद्देश्य से एजेंसियों की संख्या तुरंत बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कचरा निस्तारण कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने ताजा कूड़े के निस्तारण के लिए अलग साइट की पहचान करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

पारदर्शी निगरानी के लिए होगा नियमित ड्रोन सर्वे

मनोहर लाल ने बैठक के दौरान बंधवाड़ी वेस्ट साइट का नियमित रूप से ड्रोन सर्वे कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से कार्य की गति और गुणवत्ता दोनों पर लगातार नजर रखी जा सकती है। ड्रोन सर्वे से साइट पर हो रहे कार्य की पारदर्शी और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सकेगी। यदि काम में किसी प्रकार की बाधा आती है तो उसे तत्काल दूर किया जाएगा।

सफाई के लिए बनेगा नया प्रशासनिक प्लान

केंद्रीय मंत्री ने गुरुग्राम की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शहर के सभी वार्डों को सात हिस्सों में विभाजित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिस्से की जिम्मेदारी अतिरिक्त निगमायुक्त और संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारियों को सौंपी जाए, ताकि क्षेत्रवार निगरानी और जवाबदेही तय हो सके। इस बैठक के दौरान जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा, जिला कलेक्टर उत्तम सिंह और पुलिस आयुक्त शिबास कविराज सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

केंद्रीय मंत्री ने बंधवाड़ी प्लांट का दौरा कब किया?
केंद्रीय मंत्री ने बंधवाड़ी प्लांट का दौरा गुरुवार को किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।