कूड़े के ढेर और धूल फांकती सड़कों से बसई के लोग बेहाल

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम के गांव बसई के निवासियों को अव्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही का सामना करना पड़ रहा है। गांव में कूड़े के ढेर और धूल से लोग परेशान हैं। शिकायतों के बावजूद कोई समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कूड़ा उठाने वाली एजेंसी का टेंडर रद्द करने की मांग की है।

कूड़े के ढेर और धूल फांकती सड़कों से बसई के लोग बेहाल

गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम के गांव बसई के निवासी इन दिनों भारी अव्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही का शिकार हैं। गांव में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार और बदहाल सड़कों से उड़ने वाली धूल ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि नगर निगम में लगातार कई बार शिकायतें देने के बावजूद उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। उड़ती धूल और फैली गंदगी के कारण लोगों के लिए अब खुली हवा में सांस लेना भी दूभर हो गया है। प्रशासन की इस बेरुखी से तंग आकर अब ग्रामीणों ने सीधा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कड़े कदम उठाने की गुहार लगाई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते एक महीने से उनके घरों से कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियां नहीं आ रही हैं। कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी जिस एजेंसी को दी गई है, वह पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। घर से कचरा न उठने के कारण अब लोगों ने मजबूरन गलियों में कूड़ा डालना शुरू कर दिया है, जिससे वहां बड़े-बड़े ढेर लग गए हैं। इस बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इस लापरवाह एजेंसी का टेंडर तुरंत रद्द करने की मांग की है।धूल के कारण दिन में भी जलानी पड़ रही वाहनों की लाइटेंगांव के निवासी बालकिशन ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि सुबह से लेकर रात तक वहां सिर्फ धूल का गुबार ही उड़ता रहता है। निगम की ओर से धूल को बैठाने के लिए पानी का छिड़काव तक नहीं किया जा रहा है। इस धूल की वजह से सांस के मरीजों और बुजुर्गों की परेशानी काफी बढ़ गई है। आलम यह है कि उड़ती धूल के कारण सड़क पर कुछ दिखाई नहीं देता, जिससे वाहन चालकों को दिन के उजाले में भी अपनी गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर रास्ता पार करना पड़ रहा है।बसई में अगर घरों से कूड़ा नहीं उठ रहा है तो सबंधित एजेंसी से जवाब मांगा जाएगा। सड़क पर अगर धूल उड़ रही है तो उसका समाधान करवाया जाएगा।-- प्रदीप दहिया, निगम आयुक्त, गुरुग्राम।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।