
एआई के सही उपयोग के बारे में बताया
गुरुग्राम विश्वविद्यालय में एआई के युग में उद्यमिता, स्थिरता और सामाजिक नवाचार पर 5वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कुलगुरु डॉ. संजय कौशिक ने एआई को उद्यमिता में एक निर्णायक कारक बताया। विभिन्न देशों के विशेषज्ञों ने एआई आधारित उद्यमिता, ग्रीन टेक्नोलॉजी और तकनीक की भूमिका पर विचार साझा किए।
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय कुलगुरु डॉ. संजय कौशिक ने कहा कि एआई केवल तकनीकी परिवर्तन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह उद्यमिता को नई दिशा देने वाला निर्णायक कारक बन चुका है। स्थिरता, जिम्मेदार नवाचार और सामाजिक प्रभाव-आधुनिक उद्यम के मूल स्तंभ बन रहे हैं। डॉ. संजय कौशिक गुरुवार को जीयू में आयोजित 5वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते यह बात कही। जीयू में दो दिवसीय एआई के युग में उद्यमिता स्थिरता और सामाजिक नवाचार के प्रतिमान विषय पर आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसका आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट तथा कॉलेज ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, सीएमयू (यूएसए) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

इसमें भारत समेत अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, इजराइल, जापान, बांग्लादेश, नेपाल, यूनाइटेड किंगडम, यूएई, कनाडा, थाईलैंड, म्यांमार, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, नाइजीरिया, जर्मनी समेत विभिन्न देशों से आए शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, उद्योग विशेषज्ञों और उद्यमियों ने भाग लिया। सम्मेलन में विशेषज्ञों ने एआई आधारित उद्यमिता, ग्रीन टेक्नोलॉजी, सामाजिक नवाचार, भविष्य की कार्यशैली, एथिकल एआई और सतत विकास लक्ष्यों में तकनीक की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। इस अंतराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षाविदों,पेशेवरों, शोधकर्ताओं, निर्णय निर्माताओं और छात्रों को अपने शोध कार्यों को विभिन विशेषज्ञों के साथ साझा करने के लिए एक अंतराष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। इसमें जीयू के कुलगुरु डॉ. संजय कौशिक ने अध्यक्षता की। आईजीयू मीरपुर के कुलपति डॉ. असीम मिगलानी ने मुख्य अतिथि, अमेरिका के वरिष्ठ शिक्षाविद प्रो. संजय कुमार ने विशिष्ठ अतिथि, कुलसचिव डॉ. संजय अरोड़ा ने मुख्य संरक्षक के नाते शिरकत की। डॉ. कौशिक ने युवाओं को एआई आधारित स्टार्टअप्स में अवसरों को पहचानने और समाजहित में तकनीक का उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर ऐसे अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के माध्यम से शोध, नवाचार और उद्योग-अकादमिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्य अतिथि आईजीयू मीरपुर के कुलपति डॉ. असीम मिगलानी ने कहा कि यह सम्मेलन वैश्विक स्तर पर ज्ञान आदान-प्रदान और सहयोग बढ़ाने का उत्कृष्ट मंच है। इस मौके पर कार्यक्रम की संयोजिका डॉक्टर अमरजीत कौर, डॉक्टर सुरभि गोयल और डॉ नीरा वर्मा आदि उपस्थित रही I

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


