Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram University Hosts 3-Day Youth Festival Shankhnaad-6 with 60 Colleges Participating
जीयू में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आज से आगाज

जीयू में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आज से आगाज

संक्षेप: गुरुग्राम विश्वविद्यालय में 12 से 14 नवंबर तक तीन दिवसीय युवा महोत्सव शंखनाद-6 का आयोजन हो रहा है। इसमें 60 कॉलेजों के 250 से अधिक छात्र-छात्राएं 45 विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस महोत्सव में कई प्रमुख हस्तियां भाग लेंगी, जो युवाओं को प्रोत्साहित करेंगी।

Wed, 12 Nov 2025 12:00 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय (जीयू) में तीन दिवसीय युवा महोत्सव बुधवार से शुरू हो रहा है। इसमें जीयू से संबद्ध 60 कॉलेजों के 250 अधिक छात्र-छात्राओं की टीमें 45 से अधिक विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन करते नजर आएंगे। महोत्सव के लिए पांच मंच तैयार किए गए हैं। यहां पर शंखनाद-6 के सितारों की चमक-युवाओं की प्रतिभा से रूबरू करने के लिए कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। 12 से 14 नवंबर तक युवा महोत्सव शंखनाद-6 को लेकर गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. संजय कौशिक ने बताया कि यह महोत्सव प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और रचनात्मकता का उत्सव होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस तीन दिवसीय आयोजन में 60 से अधिक कॉलेजों की टीमें 45 विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। विश्वविद्यालय परिसर उत्साह, कला, संगीत और संस्कृति का केंद्र बनेगा। यह महोत्सव विशेष होने जा रहा है। इसमें राजनीति से लेकर फिल्म एवं समाज जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। जो युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेंगे। राज्यपाल समेत ये हस्तियां शिरकत करेंगी : डॉ. संजय कौशिक ने कहा कि इस महोत्सव के भव्य आयोजन में राज्यपाल प्रो. असीम घोष, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, महरौली विधायक गजेंद्र सिंह, मेयर राजरानी मल्होत्रा, प्रमुख समाजसेवी डॉ. सुरेंद्र पाल व प्रताप सिंह, राजेश कुमार, अभिनेता यशपाल शर्मा, राजपाल यादव, प्रसिद्ध गायिका रेणुका पंवार, गायक रामकेश जीवनपुरिया, संजीत सिरोहा, अमन जाजी, राज मावर, एमडी,अमित ढुल और मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू, हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ के अध्यक्ष रामवतार गर्ग एवं हरियाणा की विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलगुरु शिरकत करेंगे। युवाओं में नेतृत्व करने की क्षमता विकिसत होगी कुलगुरु ने कहा कि शंखनाद-6 केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने का माध्यम है। उन्होंने जीयू परिवार और आयोजक समितियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। जीयू में हो रहा यह महोत्सव युवाओं में नेतृत्व, सहयोग और सृजनशीलता की भावना को प्रोत्साहित करेगा। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. संजय अरोड़ा भी उपस्थित रहे।