अच्छी खबर: नहीं करना पड़ेगा इंतजार जल्द जारी होंगे सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम

Mar 01, 2026 10:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

- मार्च के अंतिम सप्ताह से जारी होंगे गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के परीक्षा परिणाम- मार्च के अंतिम सप्ताह से जारी होंगे गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के परीक्षा परिणाम

अच्छी खबर: नहीं करना पड़ेगा इंतजार जल्द जारी होंगे सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम

गुरुग्राम। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी ने दिसंबर और जनवरी में आयोजित सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम समय पर जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार 15 मार्च तक मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा और मार्च के अंतिम सप्ताह से परिणाम चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध करीब 80 कॉलेजों में लगभग 50 हजार छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। इन सभी के उत्तर पुस्तिकाओं की जांच तेजी से की जा रही है। इस बार प्रशासन ने स्पष्ट समयसीमा तय की है, ताकि छात्रों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। पिछली बार हुई थी देरी: पिछले सेमेस्टर में परीक्षा परिणाम जारी होने में काफी देरी हुई थी।

मूल्यांकन प्रक्रिया लंबी खिंचने और अंक अपलोडिंग में तकनीकी कारणों से छात्रों को महीनों इंतजार करना पड़ा। इसका असर आगे की पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन और अन्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रियाओं पर भी पड़ा। बीते दिनों छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मुलाकात कर समय पर परिणाम जारी करने की मांग भी की थी। उनका कहना था कि देरी के कारण उन्हें मानसिक तनाव और करियर संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बार यह रहेगी नई व्यवस्था: इस बार विश्वविद्यालय ने मूल्यांकन कार्य के लिए स्पष्ट डेडलाइन तय की है। 15 मार्च तक सभी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद परिणाम सीधे ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे, ताकि कॉलेजों के चक्कर लगाने की जरूरत न पड़े। प्रशासन ने मूल्यांकन केंद्रों की संख्या बढ़ाई है और अंक अपलोडिंग प्रक्रिया को भी समयबद्ध किया गया है। अधिकारियों का दावा है कि पारदर्शिता और गति दोनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। छात्रों को नहीं होगी परेशानी: गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के एग्जाम कंट्रोलर डॉ. नवीन ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बार मूल्यांकन कार्य को प्राथमिकता दी है। 15 मार्च तक मार्किंग पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। हमारा प्रयास है कि मार्च के अंतिम सप्ताह से परिणाम जारी कर दिए जाएं, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पारदर्शी और समयबद्ध प्रक्रिया हमारी प्राथमिकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।