
बख्तावर चौक अंडरपास का निर्माण जल्द शुरू होगा
- अंडरपास निर्माण के लिए जीएमआरएल ने जीएमडीए से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा- अंडरपास निर्माण के लिए जीएमआरएल ने जीएमडीए से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा
गुरुग्राम। सेक्टर-47 के समीप स्थित बख्तावर चौक पर अंडरपास का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने इस अंडरपास का निर्माण शुरू करने से पहले गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मांगा है। एनओसी मिलने के तुरंत बाद काम शुरू हो जाएगा। जीएमआरएल ने मेट्रो के पहले चरण का निर्माण कार्य सितंबर माह में एक कंपनी को आवंटित किया है। इस कंपनी ने मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर सेक्टर-नौ तक मेट्रो रूट तैयार करना है। इस मेट्रो रूट के बीच में बख्तावर चौक अंडरपास आ रहा है। जीएमडीए ने इस अंडरपास के निर्माण को लेकर करीब 80 करोड़ रुपये का इस्टीमेट बनाया था।
मेट्रो और अंडरपास का एक ही पिलर होने के चलते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्तर पर फैसला हुआ कि इस अंडरपास का निर्माण जीएमआरएल करवाएगा। मेट्रो का निर्माण कार्य तेज गति से शुरू हो चुका है। बख्तावर चौक पर अगले महीने में अंडरपास का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। इस अंडरपास को जीएमडीए के खर्चे पर तैयार किया जाएगा। मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सुभाष चौक की तरफ इस अंडरपास को बनाया जाएगा। बख्तावर चौक के समीप मेट्रो स्टेशन बनेगा जीएमआरएल की योजना के मुताबिक बख्तावर चौक के बिल्कुल समीप सेक्टर-47 मेट्रो स्टेशन का निर्माण होगा। सड़क के दोनों तरफ प्रवेश और निकासी के द्वार बनाए जाएंगे। इस अंडरपास को तीन-तीन लेन का बनाया जाएगा। इसके बाद तीन लेन की मुख्य सड़क होगा। मेट्रो के प्रवेश और निकासी द्वार के बाद में सर्विस रोड का निर्माण होगा। इससे मेट्रो स्टेशन तक आवागमन में लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बख्तावर चौक पर ऊपर की तरफ यू टर्न की सुविधा उपलब्ध होगी। दूसरे चरण में पांच अंडरपास आ रहे हैं मेट्रो के दूसरे चरण में पांच अंडरपास आ रहे हैं। इनमें रेलवे रोड, सेक्टर-तीन-पांच रोड से शीतला माता रोड की तरफ, कृष्णा चौक, रेजांगला चौक और सुशील ऐमा मार्ग से ओल्ड दिल्ली रोड शामिल हैं। जीएमआरएल ने सिर्फ कृष्णा चौक पर अंडरपास निर्माण करने की बात कही है। बचे चारों अंडरपास का निर्माण करने से इंकार कर दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




